झामुमो नेता सुशील पाहन का निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

खूंटी।झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) खूंटी के जिला सचिव तथा खूंटी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुशील पाहन का गुरुवार की देर रात निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।सुशील भारत मुंडा समाज झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष भी थे।

सुशील पाहन लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे। उन्होंने नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर खुद को पूरी तरह समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। वर्ष 2019 में उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर खूंटी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, लेकिन गुरुवार की रात अचानक उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही सुबह से ही उनके कर्रा प्रखंड की डूमरगड़ी पंचायत के डुफू गांव ने झामुमो कार्यकर्ताओं और ग्रमीणों की भीड़ जुटने लगी।

रामगढ़:अवैध कोयला खदान बना मौत का कुआं, दम घुटने से चार मजदूरों की मौत ये खबर भी पढ़े : रामगढ़:अवैध कोयला खदान बना मौत का कुआं, दम घुटने से चार मजदूरों की मौत

परिजनों और समाज के लोगों की ओर से जानकारी दी गई है कि उनका अंतिम संस्कार (मिट्टी) 26 जून शुक्रवार को दोपहर 12 बजे डूमरगाड़ी पंचायत के डुफू गांव में किया जाएगा। सुशील पाहन के निधन पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा, तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा, झामुमो के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद, झामुमो के जिला सह सचिव प्रदीप केशरी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, मोजिर अंसारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

आपसी विवाद में पोतों ने दादी की हत्या कर बोरे में छिपाया शव, इलाके में मचा हड़कंप  ये खबर भी पढ़े : आपसी विवाद में पोतों ने दादी की हत्या कर बोरे में छिपाया शव, इलाके में मचा हड़कंप

विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि सुशील पाहन एक सरल, मिलनसार और संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे। पार्टी और समाज के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा।

कमजोर पड़ा मानसून,  झारखंड के 23 जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश ये खबर भी पढ़े : कमजोर पड़ा मानसून,  झारखंड के 23 जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश

विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि पार्टी और समाज के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेएमबी के मॉड्यूल पर एनआईए ने 11 आरोपितों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

कोलकाता। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक सहयोगी मॉड्यूल से जुड़े आतंकी...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेएमबी के मॉड्यूल पर एनआईए ने 11 आरोपितों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

शिमला में आधी रात खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

शिमला। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में बीती मध्यरात्रि एक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि...
राज्य  हिमाचल 
शिमला में आधी रात खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

हिमाचल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने दीपक राठौर, सरकार ने सदस्य भी किया नामित

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक राठौर को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) का...
राज्य  हिमाचल 
हिमाचल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने दीपक राठौर, सरकार ने सदस्य भी किया नामित

शादी से लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, पुलिस जांच जारी

शिमला। शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र में एक व्यक्ति की खड्ड के पास खाई में गिरने से मौत हो गई।...
राज्य  हिमाचल 
शादी से लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, पुलिस जांच जारी

भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार भोर पहर भैंस चोरी करते दो चोरों को मोहल्लेवासियों ने रंगेहाथ पकड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

उत्तर प्रदेश

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर से गैस...
उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल