रामगढ़:अवैध कोयला खदान बना मौत का कुआं, दम घुटने से चार मजदूरों की मौत

30 फीट गहरे अवैध मुहाने में ऑक्सीजन की कमी बनी हादसे की वजह, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाले गए शव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रामगढ़। रामगढ़ जिले के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के अरगड्डा प्रक्षेत्र में अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जंगल क्षेत्र में बने एक अवैध कोयला मुहाने (चाल) में फंसने से चार मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना अरगड्डा पुराने माइंस के सामने स्थित चपरी गांव के काजू बागान क्षेत्र में हुई। शनिवार को पुलिस और माइंस रेस्क्यू टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर चारों मजदूरों के शव बाहर निकाले।

मृतकों की पहचान किशोर, आशीष, देवा और डब्बू के रूप में हुई है। सभी मजदूर अवैध रूप से कोयला निकालने के लिए खदाननुमा मुहाने में उतरे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अंदर ऑक्सीजन की भारी कमी होने के कारण उनका दम घुट गया और वे बाहर नहीं निकल सके।

घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे, कुज्जू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह सहित पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद माइंस रेस्क्यू की 12 सदस्यीय टीम को बचाव अभियान में लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को बाहर निकाला गया।

बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे माइंस रेस्क्यू इंचार्ज विकास कुमार ने बताया कि अवैध कोयला मुहाना काफी गहरा और खतरनाक था। लगभग 30 फीट नीचे उतरने के बाद करीब 40 फीट अंदर तक कोयले की खुदाई की गई थी। जब रेस्क्यू टीम अंदर पहुंची तो वहां ऑक्सीजन का स्तर बेहद कम था। सामान्य परिस्थितियों में जहां लगभग 21 प्रतिशत ऑक्सीजन होनी चाहिए, वहीं अंदर मात्र 9 प्रतिशत ऑक्सीजन पाई गई।

उन्होंने कहा कि इतनी कम ऑक्सीजन में किसी व्यक्ति का अधिक देर तक जीवित रह पाना संभव नहीं होता। आशंका है कि मजदूरों का दम घुटने लगा और वे अचेत होकर वहीं फंस गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) नीतीश कुमार ने कहा कि जंगल क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध मुहानों को बंद करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कई लोग आर्थिक लाभ के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर जंगल और खनन क्षेत्रों में अवैध सुरंगें बना लेते हैं।

डीएफओ ने कहा कि बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी निगरानी या ऑक्सीजन प्रबंधन के ऐसे स्थानों पर काम करना बेहद खतरनाक है। वन विभाग की ओर से अवैध मुहानों को पूरी तरह बंद करने की कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे किसी भी अवैध खनन गतिविधि में शामिल न हों।

कुज्जू ओपी पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में ऑक्सीजन की कमी को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और अवैध खनन गतिविधियों में शामिल लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन लंबे समय से क्षेत्र की गंभीर समस्या बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने और लोगों को वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी परिवार को इस तरह की त्रासदी का सामना न करना पड़े।

fceea0e7c8c47f2cfdbaddacea1595d0_1096857073

पलामू में भरठुवा बंदूक साफ करते समय चली गोली, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत ये खबर भी पढ़े : पलामू में भरठुवा बंदूक साफ करते समय चली गोली, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति और...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'हमारा प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़...
मध्य प्रदेश 
विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

काठमांडू। नेपाल के नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं को उठाते हुए शुक्रवार को संसद में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी)...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर