शिमला में आधी रात खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

शिमला। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में बीती मध्यरात्रि एक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ सफर कर रहे चार लोग घायल हो गए। हादसा जोगनी क्षेत्र में हुआ जब एक ऑल्टो के-10 कार सड़क से नीचे जा गिरी। मृतक औऱ सभी घायल एक ही गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार रामपुर के तकलेच पुलिस चौकी अंतर्गत गांव मुनिष बाहली के रहने वाले 29 वर्षीय जय प्रकाश पुत्र सुंदर लाल ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि 25 जून की रात करीब 11:45 बजे वह अपने गांव के ही पीकी राम, सरजन, ज्योति प्रकाश और ललित के साथ ऑल्टो के-10 कार (एचपी-06बी-5765) में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान जोगनी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया।

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए डोप टेस्ट हो अनिवार्य : शांता कुमार ये खबर भी पढ़े : चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए डोप टेस्ट हो अनिवार्य : शांता कुमार

हादसे के बाद वाहन में सवार सभी पांच लोगों को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर (एमजीएमएससी) खनेरी पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक पीकी राम (40) पुत्र भीषण को मृत घोषित कर दिया।

हिमाचल प्रदेश हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत, चंबा के खाई में गिरी बोलेरो ये खबर भी पढ़े : हिमाचल प्रदेश हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत, चंबा के खाई में गिरी बोलेरो

दुर्घटना में सरजन (36) पुत्र श्याम लाल, ज्योति प्रकाश (37) पुत्र रूप सिंह, ललित (27) पुत्र किशन और जय प्रकाश (29) पुत्र सुंदर लाल घायल हुए हैं। चारों का रामपुर के खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हिमाचल: दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या  ये खबर भी पढ़े : हिमाचल: दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या

पुलिस में दर्ज बयान के अनुसार दुर्घटना चालक के वाहन पर नियंत्रण खो देने के कारण हुई। शिकायत में वाहन को लापरवाही और तेज गति से चलाने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत रामपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच रामपुर थाना के तहत तकलेच पुलिस चौकी द्वारा की जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया का रहा है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

केंद्र का विदेश से आयात होने वाली दवाओं के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विदेश से आयात होने वाली दवाओं के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। स्वास्थ्य...
राष्ट्रीय  राज्य 
केंद्र का विदेश से आयात होने वाली दवाओं के नियमों में बदलाव का प्रस्ताव

फीफा विश्व कप: तुर्किये ने अतिरिक्त समय में गोल कर अमेरिका को 3-2 से हराया

लॉस एंजिलिस।फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप डी के औपचारिक मुकाबले में शुक्रवार को तुर्किये ने अतिरिक्त समय में किए...
खेल 
फीफा विश्व कप: तुर्किये ने अतिरिक्त समय में गोल कर अमेरिका को 3-2 से हराया

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की भद्रौली शाखा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार

तारातला गोदाम हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 15

कोलकाता। कोलकाता के तारातला स्थित बी-2 ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने की घटना के लगभग दो...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
तारातला गोदाम हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 15

शिवराज सिंह चौहान पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया स्वागत

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकासमंत्री शिवराज सिंह चौहान के...
राज्य  उत्तराखंड 
शिवराज सिंह चौहान पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की भद्रौली शाखा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार

भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार भोर पहर भैंस चोरी करते दो चोरों को मोहल्लेवासियों ने रंगेहाथ पकड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर से गैस...
उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल