एफआईएच प्रो लीग: शूटआउट में इंग्लैंड ने भारत को हराया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लंदन। एफआईएच प्रो लीग 2026 के यूरोपीय दौरे में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ कड़े मुकाबले में शूटआउट में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहा, लेकिन शूटआउट में इंग्लैंड ने बोनस अंक अपने नाम कर लिया।

भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वें और 58वें मिनट में दो गोल दागे। वहीं इंग्लैंड की ओर से डेविड गुडफील्ड ने 29वें मिनट और निकोलस बंडुराक ने 56वें मिनट में गोल किए।

ह्वांग इन-बोम के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण कोरिया ने चेक गणराज्य को 2-1 से हराया ये खबर भी पढ़े : ह्वांग इन-बोम के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण कोरिया ने चेक गणराज्य को 2-1 से हराया

मुकाबले की शुरुआत भारत ने आक्रामक अंदाज में की। 10वें मिनट में मनदीप सिंह के शानदार पास पर दिलप्रीत सिंह ने डाइव लगाकर गेंद को गोल में पहुंचाते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

महिला घरेलू क्रिकेट में नया रिकॉर्ड, अक्षरा गुप्ता की 306 रन की ऐतिहासिक पारी ये खबर भी पढ़े : महिला घरेलू क्रिकेट में नया रिकॉर्ड, अक्षरा गुप्ता की 306 रन की ऐतिहासिक पारी

दूसरे क्वार्टर में भारत बढ़त दोगुनी करने के करीब पहुंचा, लेकिन इंग्लैंड के रक्षक थॉमस सोर्सबी ने गोल लाइन पर शानदार बचाव किया। इसके बाद 29वें मिनट में डेविड गुडफील्ड ने फील्ड गोल कर इंग्लैंड को 1-1 की बराबरी दिला दी।

आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल की बड़ी छलांग, वनडे बल्लेबाजों में पहुंचे दूसरे स्थान पर ये खबर भी पढ़े : आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल की बड़ी छलांग, वनडे बल्लेबाजों में पहुंचे दूसरे स्थान पर

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों को कई मौके मिले, लेकिन मजबूत रक्षण के चलते कोई भी गोल नहीं हो सका।

चौथे और अंतिम क्वार्टर में इंग्लैंड ने लगातार दबाव बनाए रखा और 56वें मिनट में निकोलस बंडुराक ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। हालांकि भारत ने हार नहीं मानी और दो मिनट बाद सुमित के शानदार मूव पर दिलप्रीत सिंह ने जोरदार शॉट लगाकर मुकाबला 2-2 से बराबर कर दिया।

शूटआउट में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। थॉमस सोर्सबी, जेम्स अल्बरी और कप्तान जैकरी वालेस ने अपने प्रयास सफल किए। एक पेनाल्टी स्ट्रोक भी इंग्लैंड को मिला, जिसे वालेस ने गोल में बदल दिया। भारत की ओर से केवल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ही शूटआउट में गोल करने में सफल रहे।

इस हार के साथ भारत को एक अंक मिला, जबकि इंग्लैंड ने शूटआउट जीतकर बोनस अंक हासिल किया।भारतीय टीम अब अपने अगले मुकाबले में 26 जून को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे पाकिस्तान से भिड़ेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग, चालक की मौत; पांच झुलसे एसआरएन रेफर

कौशाम्बी।  जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी से भरेप्रारंभिक...
उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग, चालक की मौत; पांच झुलसे एसआरएन रेफर

अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

अयोध्या ।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन पर सनातन रक्षक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के सेंवई मंडी के पास शुक्रवार भोर में मोहर्रम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

अमृत 2.0 योजना के तहत बनने वाले पार्क का विरोध

भागलपुर। भागलपुर के टीएनबी कॉलेजिएट के मैदान पर अमृत 2.0 योजना’ के तहत पार्क के निर्माण का विरोध होना शुरू...
राज्य  बिहार 
अमृत 2.0 योजना के तहत बनने वाले पार्क का विरोध

लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने छत्रपति शाहू जी महाराज को किया नमन

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने आज छत्रपति शाहू...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने छत्रपति शाहू जी महाराज को किया नमन

उत्तर प्रदेश

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग, चालक की मौत; पांच झुलसे एसआरएन रेफर

कौशाम्बी।  जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी से भरेप्रारंभिक...
उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग, चालक की मौत; पांच झुलसे एसआरएन रेफर

अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

अयोध्या ।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन पर सनातन रक्षक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के सेंवई मंडी के पास शुक्रवार भोर में मोहर्रम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की भद्रौली शाखा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार