कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग, चालक की मौत; पांच झुलसे एसआरएन रेफर

डिवाइडर से टकराने के बाद गैस रिसाव से भड़की आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा, यातायात बहाल

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

कौशाम्बी। जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी से भरे टैंकर में गैस रिसाव के बाद आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान टोल प्लाजा परिसर में धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और संयुक्त प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसके बाद टोल प्लाजा पर यातायात भी धीरे-धीरे सामान्य करा दिया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एलपीजी से भरा टैंकर टोल प्लाजा के समीप डिवाइडर से टकरा गया था। टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आग भड़क उठी। देखते ही देखते घटनास्थल धुएं और लपटों से घिर गया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
हादसे में छह से सात लोग झुलस गए। इनमें से दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे पांच घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज रेफर किया गया है। सभी घायलों का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से हादसे की विस्तृत जानकारी ली तथा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अग्रिम जांच में यह भी सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त एलपीजी टैंकर के चालक की वाहन के भीतर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और कोखराज टोल प्लाजा पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

ओडिशा के राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर । ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपटि ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके जन्मदिन के अवसर पर...
राज्य 
ओडिशा के राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

हंसी, मस्ती और रोमांच का धमाकेदार सफर है 'वेलकम टू द जंगल'

मुंबई। फिल्म: 'वेलकम टू द जंगल',कलाकार: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल,...
मनोरंजन 
हंसी, मस्ती और रोमांच का धमाकेदार सफर है 'वेलकम टू द जंगल'

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत'कॉकटेल 2' की कमाई में गिरावट जारी

मुंबई। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत रोमांटिक ड्रामा 'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह शानदार...
मनोरंजन 
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत'कॉकटेल 2' की कमाई में गिरावट जारी

संसदीय और अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने दलाई लामा से की मुलाकात

नई दिल्ली । संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को दिल्ली में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई...
राज्य  दिल्ली 
संसदीय और अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने दलाई लामा से की मुलाकात

रितेश देशमुख की चर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म ओटीटी पर आई 'राजा शिवाजी'

मुंबई। अभिनेता और निर्देशक रितेश देशमुख की चर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई...
मनोरंजन 
रितेश देशमुख की चर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म ओटीटी पर आई 'राजा शिवाजी'

उत्तर प्रदेश

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग, चालक की मौत; पांच झुलसे एसआरएन रेफर

कौशाम्बी।  जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी से भरेप्रारंभिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग, चालक की मौत; पांच झुलसे एसआरएन रेफर

अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

अयोध्या ।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन पर सनातन रक्षक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के सेंवई मंडी के पास शुक्रवार भोर में मोहर्रम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की भद्रौली शाखा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार