मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के सेंवई मंडी के पास शुक्रवार भोर में मोहर्रम जुलूस देखने गए किशोर की करंट लगने में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि नगर के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी कासिम का 17 वर्षीय बेटा हमजा मोहर्रम जुलूस देखने के लिए गया था। कोतवाली थाना क्षेत्र के सेंवई मंडी के पास किसी पोल से वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर खबर मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने मृतक हमजा के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
