अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

- आवास से गेट नंबर-11 के लिए निकले प्रदर्शनकारियों को प्रशासन ने रास्ते में रोका

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अयोध्या ।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन पर सनातन रक्षक संघ और पंडा-पुरोहित समाज ने उनका विरोध किया। शुक्रवार को सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास से राम मंदिर के गेट नंबर-11 की ओर काला झंडा दिखाने के लिए निकले। हालांकि प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को उनके आवास के पास ही रोक दिया और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं अरविंद केजरीवाल का प्रतीकात्मक पुतला फूंका, हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया तथा अरविंद केजरीवाल वापस जाओ सहित विभिन्न नारे लगाए। प्रदर्शन में पंडा -पुरोहित समाज के अध्यक्ष राजेश महाराज समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत में सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि जिन लोगों ने पहले भगवान श्रीराम और राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिए तथा राम मंदिर के स्थान पर अस्पताल और विद्यालय बनाने की बात कही थी, ऐसे लोगों का अयोध्या में विरोध किया जाएगा।

निशुल्क सामुदायिक योग आउटरीच कैंप का आयोजन  ये खबर भी पढ़े : निशुल्क सामुदायिक योग आउटरीच कैंप का आयोजन

वहीं,पांडा-पुरोहित समाज के अध्यक्ष राजेश महाराज ने कहा कि प्रशासन ने उन्हें आवास से आगे बढ़कर गेट नंबर-11 तक जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और मौके पर ही अरविंद केजरीवाल के नाम का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।

प्रेमिका से शादी रचाने के लिए टावर पर चढ़ा युवक, उतारने के प्रयास जारी ये खबर भी पढ़े : प्रेमिका से शादी रचाने के लिए टावर पर चढ़ा युवक, उतारने के प्रयास जारी

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ओडिशा के राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर । ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपटि ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके जन्मदिन के अवसर पर...
राज्य 
ओडिशा के राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

हंसी, मस्ती और रोमांच का धमाकेदार सफर है 'वेलकम टू द जंगल'

मुंबई। फिल्म: 'वेलकम टू द जंगल',कलाकार: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल,...
मनोरंजन 
हंसी, मस्ती और रोमांच का धमाकेदार सफर है 'वेलकम टू द जंगल'

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत'कॉकटेल 2' की कमाई में गिरावट जारी

मुंबई। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत रोमांटिक ड्रामा 'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह शानदार...
मनोरंजन 
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत'कॉकटेल 2' की कमाई में गिरावट जारी

संसदीय और अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने दलाई लामा से की मुलाकात

नई दिल्ली । संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को दिल्ली में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई...
राज्य  दिल्ली 
संसदीय और अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने दलाई लामा से की मुलाकात

रितेश देशमुख की चर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म ओटीटी पर आई 'राजा शिवाजी'

मुंबई। अभिनेता और निर्देशक रितेश देशमुख की चर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई...
मनोरंजन 
रितेश देशमुख की चर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म ओटीटी पर आई 'राजा शिवाजी'

उत्तर प्रदेश

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग, चालक की मौत; पांच झुलसे एसआरएन रेफर

कौशाम्बी।  जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी से भरेप्रारंभिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग, चालक की मौत; पांच झुलसे एसआरएन रेफर

अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

अयोध्या ।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन पर सनातन रक्षक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के सेंवई मंडी के पास शुक्रवार भोर में मोहर्रम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की भद्रौली शाखा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार