प्रेमिका से शादी रचाने के लिए टावर पर चढ़ा युवक, उतारने के प्रयास जारी

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज थाना क्षेत्र के पुल ग़ालिब स्थित एक मोबाइल टावर पर गुरुवार को एक युवक चढ़ गया। करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। युवक अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने और उससे शादी कराने की मांग पर अड़ा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, गुड्डू (25) नाम का युवक कायमगंज अंतर्गत पुल ग़ालिब स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि युवक मूल रूप से उत्तराखंड का निवासी है और पिछले करीब दो वर्षों से कायमगंज में एक होटल पर कार्य कर रहा है। इसी दौरान उसकी पहचान कायमगंज निवासी एक महिला से हो गई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने टावर पर चढ़ने के बाद स्वयं डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ा रहा।

इस बीच थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजेश कुमार द्विवेदी भी आ गए। उन्होंने युवक से बातचीत की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक टावर से नीचे नहीं उतरा था।

बताया जा रहा है कि जिस महिला को लेकर युवक ने यह कदम उठा रहा है, वह चार बच्चों की मां है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम, एंबुलेंस और अन्य सुरक्षा संसाधन भी मौके पर आ गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है।

घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर मौजूद रहे। कोतवाल विनोद शुक्ला का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब ये खबर भी पढ़े : लखनऊ अलीगंज अग्निकांड : एलडीए ने बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी...
राष्ट्रीय  राज्य 
उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

वेनेज़ुएला में आए दो भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 164 और 971 घायल

काराकास। वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक तबाही मचा दी। अब तक की जानकारी के अनुसार, इस प्राकृतिक हादसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेज़ुएला में आए दो भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 164 और 971 घायल

मस्ती भरे अंदाज में रिलीज हुआ 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना 'ओ मेरे बलम'

अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का...
मनोरंजन 
मस्ती भरे अंदाज में रिलीज हुआ 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना 'ओ मेरे बलम'

गरीबों का घर का सपना होगा साकार, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेंगे आधुनिक फ्लैट

देहरादून। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत रुद्रपुर के ग्राम बागवाला में 1872 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासों...
राज्य  उत्तराखंड 
गरीबों का घर का सपना होगा साकार, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेंगे आधुनिक फ्लैट

उत्तर प्रदेश

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

प्राथमिक शिक्षक संघ ने समस्याओं के समाधान के लिये बीएसए को सौपा ज्ञापनबस्ती - बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में प्रशासनिक शुचिता और पारदर्शिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज

भाजपा उप्र की प्रदेश टीम के साथ मोर्चों के अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की है। भाजपा के प्रदेश...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 भाजपा उप्र की प्रदेश टीम के साथ मोर्चों के अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित