गंगा में नहाते समय किशोर की डूबकर मौत
फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर बुधवार को गंगा स्नान के दौरान एक किशोर डूब गया। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीशचन्द्र ने बताया कि इंद्रा नगर निवासी 13 वर्षीय कृष्णा श्रंगीराम पुर में अकेले ई-रिक्शा से गंगा स्नान करने पहुंचा था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि दो छोटी बहनें अभी पढ़ाई कर रही हैं। बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत पिता फूलचंद ड्यूटी छोड़कर सीधे घाट पहुंचे, जहां बेटे का शव देखकर उनका रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
ये खबर भी पढ़े : कोंचिग सेन्टरों में सुरक्षा व्यवस्था के जांच की मांगः भाजपा टीम इलेवन ने मण्डलायुक्त को सौंपा ज्ञापनसूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
