भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल, हजारों राहगीरों को पिलाया शरबत

मदरसा फैजाने गाजी की टीम ने टेढ़ुई तिराहे पर चलाया सेवा अभियान, लोगों को मिली राहत

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

तलहा हसन

लखीमपुर-खीरी,24 जून(तरुणमित्र)। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर की ग्राम पंचायत गंगाबेहड़ स्थित मदरसा फैजाने गाजी की टीम ने मानवता और सेवा भाव की मिसाल पेश की। इंदिरा मनोरंजन पार्क के पास टेढ़ुई तिराहे पर आयोजित शरबत वितरण कार्यक्रम में हजारों राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।

कार्यक्रम के दौरान सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक, मजदूर, किसान, व्यापारी और आम नागरिक बड़ी संख्या में शरबत वितरण स्थल पर पहुंचे और सेवा कार्य की सराहना की। भीषण गर्मी के बीच ठंडा शरबत मिलने से लोगों ने राहत महसूस की और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से डीसीएम चालक की मौत ये खबर भी पढ़े : हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से डीसीएम चालक की मौत

जानकारी के अनुसार, जामा मस्जिद गंगाबेहड़ के हाफिज मोहम्मद अतीक रजा इमाम कादरी, असफाक अहमद, हसीन, आजाद गाजी सहित अन्य सहयोगियों द्वारा प्रत्येक वर्ष जून माह में यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी बड़े उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ शरबत वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक लाभ, प्रचार-प्रसार या निजी स्वार्थ के लिए नहीं किया जाता, बल्कि समाज सेवा और मानवता की भावना से प्रेरित होकर आयोजित किया जाता है।

बीकेटी, सैरपुर और इटौंजा में भंडारों की धूम, प्रसाद लेने के लिए लगी लंबी कतार ये खबर भी पढ़े : बीकेटी, सैरपुर और इटौंजा में भंडारों की धूम, प्रसाद लेने के लिए लगी लंबी कतार

उनका कहना है कि भीषण गर्मी में राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभालते हुए लोगों को व्यवस्थित रूप से शरबत वितरित किया। पूरे आयोजन में सेवा, सहयोग और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं।

संजय सिंह का गंभीर आरोप ,2016 के आदेश के बावजूद नहीं ढहाई गई कोचिंग की इमारत ये खबर भी पढ़े : संजय सिंह का गंभीर आरोप ,2016 के आदेश के बावजूद नहीं ढहाई गई कोचिंग की इमारत

इस सराहनीय पहल की पूरे क्षेत्र में चर्चा रही। स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने मदरसा फैजाने गाजी की टीम के सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बढ़ा घमासान, किसान संगठनों ने खोला देशव्यापी मोर्चा

24 जुलाई की समयसीमा से पहले अंतरिम समझौते पर जोर
राष्ट्रीय  पंजाब 
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बढ़ा घमासान, किसान संगठनों ने खोला देशव्यापी मोर्चा

रोहन शर्मा बने सुभासपा के गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष

महराजगंज, नौतनवां उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोषित, वंचित, पिछड़े एवं सर्व समाज की आवाज को मजबूती से उठाने वाली...
रोहन शर्मा बने सुभासपा के गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष

भारत-दक्षिण कोरिया ने रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर किया मंथन

व्यापार, रक्षा, तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में सहमति
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-दक्षिण कोरिया ने रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर किया मंथन