भारत-दक्षिण कोरिया ने रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर किया मंथन

जयशंकर और चो ह्यून की मुलाकात में भविष्य की साझेदारी पर जोर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

व्यापार, रक्षा, तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में सहमति

सोल। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में अपने समकक्ष चो ह्यून से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर व्यापक चर्चा की। बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा, जहाज निर्माण, प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा, संस्कृति तथा जन-से-जन संपर्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की गई।

बैठक के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री से उनकी सार्थक बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि हाल ही में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग की भारत यात्रा के दौरान हुई चर्चाओं और सहमतियों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। दोनों पक्षों ने स्टार्टअप, फिनटेक और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग की नई संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

हॉर्मुज पर नियंत्रण बनाए रखने पर अड़ा ईरान, यूरोपीय संघ के नए प्रतिबंधों की आलोचना ये खबर भी पढ़े : हॉर्मुज पर नियंत्रण बनाए रखने पर अड़ा ईरान, यूरोपीय संघ के नए प्रतिबंधों की आलोचना

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून ने कहा कि राष्ट्रपति ली जे म्युंग की भारत यात्रा ने द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने व्यापार, निवेश और वित्तीय सहयोग से जुड़े पूर्व निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा की और उन्हें और प्रभावी बनाने पर सहमति जताई।

अमेरिकी महिला  ने अमेरिका का पूरा स्कैम भी बताया ये खबर भी पढ़े : अमेरिकी महिला  ने अमेरिका का पूरा स्कैम भी बताया

चो ह्यून ने भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘कोरिया वीक’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह भारतीय बाजार में निवेश करने वाली कोरियाई कंपनियों की चुनौतियों के समाधान के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दशार्ता है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही दक्षिण कोरिया में भारतीय कंपनियों के लिए इसी प्रकार का विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मॉस्को एससीओ बैठक में ईरान ने पेश किया एनर्जी कंसोर्टियम का ड्राफ्ट प्रस्ताव ये खबर भी पढ़े : मॉस्को एससीओ बैठक में ईरान ने पेश किया एनर्जी कंसोर्टियम का ड्राफ्ट प्रस्ताव

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। विशेष रूप से मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति और उसके संभावित आर्थिक प्रभावों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए निकट संपर्क और समन्वय बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

जयशंकर ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में समान विचारधारा, साझा मूल्यों और आपसी विश्वास रखने वाले देशों के बीच सहयोग पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत और दक्षिण कोरिया की साझेदारी भविष्य में और अधिक व्यापक तथा मजबूत होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर की गई ब्रीफिंग

संत कबीर नगर, 24 जून 2026 (सूचना विभाग)। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश   योगी आदित्यनाथ  के तहसील धनघटा अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर की गई ब्रीफिंग

मानचित्र पास कराने से पहले देना होगा फायर सेफ्टी का शपथ पत्र

लखनऊ। अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद लखनऊ  विकास प्राधिकरण ने फायर सेफ्टी को लेकर बड़ा निर्णय   एलडीए...
उत्तर प्रदेश 
मानचित्र पास कराने से पहले देना होगा फायर सेफ्टी का शपथ पत्र

लोहिया संस्थान में ईबीयूएस प्रक्रिया फेफड़ों के कैंसर का हुआ इलाज

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के श्वसन रोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ.अजय कुमार वर्मा एवं उनकी टीम...
उत्तर प्रदेश 
लोहिया संस्थान में ईबीयूएस प्रक्रिया फेफड़ों के कैंसर का हुआ इलाज

कर्मचारियों के सहयोग से होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति:शैलेन्द्र दुबे

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पावर कारपोरेशन का शीर्ष प्रबंधन लगातार...