राजभाषा पत्रिका ‘औस विज्ञान’ को प्रथम पुरस्कार

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान की हिंदी राजभाषा पत्रिका ‘औस विज्ञान’अंक 9 को उत्कृष्ट हिंदी प्रकाशन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के क्षेत्र में संस्थान के उल्लेखनीय योगदान का प्रतीक है। राजभाषा विभाग समय-समय पर विभिन्न संस्थानों में हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान करता है।
बैठक के दौरान सदस्य संस्थानों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग,कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के बढ़ते उपयोग तथा हिंदी प्रकाशनों की गुणवत्ता पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर ‘औस विज्ञान’ पत्रिका की विषयवस्तु, वैज्ञानिक लेखों की प्रस्तुति,भाषा की सरलता तथा हिंदी में वैज्ञानिक ज्ञान के प्रसार के प्रयासों की विशेष सराहना की गई। संस्थान के निदेशक डॉ.प्रबोध कुमार त्रिवेदी, सह-अध्यक्ष डॉ. करुणा शंकर तथा प्रभारी हिंदी अधिकारी डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. त्रिवेदी ने संपादकीय मंडल, लेखकों एवं समस्त कर्मचारियों को बधाई दी।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

अलीगंज अग्निकांड : निलंबित अफसर के बयान पर बवाल, वीडियो ने मचाया हंड़कप

लखनऊ।  लखनऊ  के अलीगंज अग्निकांड की जांच के बीच निलंबित फायर विभाग के अधिकारी कमलेंद्र कुमार यानि केके निलंबन...
उत्तर प्रदेश 

ओबीसी के लिए 'ओ' लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण में आवेदन शुरु, 10 जुलाई अंतिम तिथी

लखनऊ। पिछड़ा वर्ग के  बेरोजगार युवाओं के लिए इस वित्तीय वर्ष में 'ओ' लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में...

सिंधु नदी तट पर स्वामी चिदानन्द की उपस्थिति में हुआ दिव्य जलाभिषेक व आरती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार , महंत दीनदयालु , रूपेेश कुमार , अनेक संत, भारत के विभिन्न...
राष्ट्रीय 
सिंधु नदी तट पर स्वामी चिदानन्द की उपस्थिति में हुआ दिव्य जलाभिषेक व आरती

संघर्ष समिति का आरोप, बिजली आपूर्ति में बाधा के लिए शीर्ष प्रबंधन जिम्मेदार

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पावर कारपोरेशन का शीर्ष...