अलीगंज कोचिंग अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंची महापौर, सहयोग का दिया भरोसा 

घायलों का जाना हाल और शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

पीड़ित परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं

लखनऊ। बुधवार अलीगंज के पुरनिया (सेक्टर-डी) स्थित कोचिंग सेंटर में हुई हृदयविदारक अग्निकांड घटना के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल को पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचीं। उन्होंने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ केजीएमयू में भर्ती घायल युवक का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उसके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

महापौर ने घटना में जान गंवाने वाले युवाओं के परिजनों से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी तथा इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महापौर जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ केजीएमयू पहुंचकर अलीगंज अग्निकांड में घायल हुए ऐशबाग निवासी जयंत कुमार का कुशलक्षेम जाना। 

संजय सिंह का गंभीर आरोप ,2016 के आदेश के बावजूद नहीं ढहाई गई कोचिंग की इमारत ये खबर भी पढ़े : संजय सिंह का गंभीर आरोप ,2016 के आदेश के बावजूद नहीं ढहाई गई कोचिंग की इमारत

इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की प्रगति और स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की। महापौर ने गुडम्बा मायापुरी पहुंचकर सागर पंत के शोकाकुल परिजनों से भेंट की। उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ज्ञान विहार कॉलोनी, कमता चिनहट स्थित आवास पर पहुंचकर महापौर ने ज्योति के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार की पीड़ा को साझा करते हुए कहा कि एक बेटी का यूं अचानक परिवार से बिछड़ जाना अत्यंत दुखद एवं असहनीय है।

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी ये खबर भी पढ़े : अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी

 महापौर ने कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा शहर शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। मार्टिनपुरवा, गौतमपल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर महापौर ने नीलेश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अलीगंज अग्निकांड में एक होनहार युवा का इस प्रकार असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। यह ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती। 

 राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया ये खबर भी पढ़े :  राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया

आदर्श नगर, आलमबाग पहुंचकर महापौर ने अलीगंज अग्निकांड में दिवंगत हुए सुखमणी सिंह के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के बीच व्याप्त शोक और एक जवान बेटे के बिछड़ने की पीड़ा को महसूस करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। शांति नगर, बाधेखेड़ा, उतरठिया पहुंचकर महापौर ने अलीगंज अग्निकांड में दिवंगत हुईं 25 वर्षीय स्वर्गीय अनुक्षा राई जी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी कम आयु में एक बेटी का यूं असमय चले जाना अत्यंत मर्मांतक है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि अलीगंज अग्निकांड की यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। 

उन्होंने कहा कि नगर निगम लखनऊ और पूरा शहर इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है तथा सभी दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता है। इस घटना में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अत्यंत गंभीरता से लिया है तथा मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एसआईटी अपनी जांच शीघ्र पूरी कर घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा तथा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अलीगंज अग्निकांड : निलंबित अफसर के बयान पर बवाल, वीडियो ने मचाया हंड़कप

लखनऊ।  लखनऊ  के अलीगंज अग्निकांड की जांच के बीच निलंबित फायर विभाग के अधिकारी कमलेंद्र कुमार यानि केके निलंबन...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड : निलंबित अफसर के बयान पर बवाल, वीडियो ने मचाया हंड़कप

ओबीसी के लिए 'ओ' लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण में आवेदन शुरु, 10 जुलाई अंतिम तिथी

लखनऊ। पिछड़ा वर्ग के  बेरोजगार युवाओं के लिए इस वित्तीय वर्ष में 'ओ' लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में...
उत्तर प्रदेश 
ओबीसी के लिए 'ओ' लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण में आवेदन शुरु, 10 जुलाई अंतिम तिथी

सिंधु नदी तट पर स्वामी चिदानन्द की उपस्थिति में हुआ दिव्य जलाभिषेक व आरती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार , महंत दीनदयालु , रूपेेश कुमार , अनेक संत, भारत के विभिन्न...
राष्ट्रीय 
सिंधु नदी तट पर स्वामी चिदानन्द की उपस्थिति में हुआ दिव्य जलाभिषेक व आरती

संघर्ष समिति का आरोप, बिजली आपूर्ति में बाधा के लिए शीर्ष प्रबंधन जिम्मेदार

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पावर कारपोरेशन का शीर्ष...