प्रतिबन्धित नशीली दवाईयों के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतिबन्धित नशीली दवाईयों की 340 शीशी डाईलेक्स डीसी,245 शीशी बैरिकोफ,296 शीशी बेसकोड नशे का सीरप,02 एप्पल मोबाईल के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार
शहजादनगर पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता
मुजाहिद खां
रामपुर:पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मिलक के निर्देशन में बुधवार 24 जून 2026 को थाना शहजादनगर एवं औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा अवैध बिक्री/भण्डारण की रोकथाम हेतु चैकिंग/गश्त के दौरान अभियुक्त फरमान पुत्र मुम्तियाज,अजहर खान पुत्र जमीर अहमद निवासी ग्राम रवाना थाना सैफनी जनपद रामपुर,वसीम अहमद पुत्र बच्छन निवासी मौ0 नरूल्ला भुर्जी वाली गली कस्बा व थाना कुन्दरकी जनपद मुरादाबाद को 100-100 ml की कुल 869 कोडीन युक्त (340 शीशी डाईलेक्स डीसी,245 शीशी बैरिकोफ,296 शीशी बेसकोड नशे का सीरप) के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद एप्पल मोबाईल बरामद किये।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शहजादनगर पर मु0अ0सं0-111/2026,धारा-318(4) बीएनएस व 8/21 NDPS ACT बनाम फरमान पुत्र मुम्तियाज,अजहर खान पुत्र जमीर अहमद,वसीम अहमद पुत्र बच्छन पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
