अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह,आर्थिक सहायता देकर,आगे भी दिया मदद का भरोसा

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

निघासन-खीरी,24 जून(तरुणमित्र)। थाना मझगईं क्षेत्र की ग्राम पंचायत बौधिया कला में मंगलवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मिलने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने आग से प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर पीड़ितों का मनोबल बढ़ाया।

बताया जाता है कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती गई और आधा दर्जन से अधिक घर इसकी चपेट में आ गए। आग लगने से घरों में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान, नकदी, जेवरात, कपड़े, अनाज तथा अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं जलकर राख हो गईं। घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रोजमर्रा के जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।

सपनों की इमारत बनी मौत का मंजर: अलीगंज अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, चीखों और धुएं में बुझ गईं जिंदगियां ये खबर भी पढ़े : सपनों की इमारत बनी मौत का मंजर: अलीगंज अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, चीखों और धुएं में बुझ गईं जिंदगियां

अग्निकांड की सूचना मिलते ही अमनदीप सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को शासन-प्रशासन की ओर से मिलने वाली सभी सहायता दिलाई जाएगी तथा राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा, प्रदेशभर में सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश ये खबर भी पढ़े : कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा, प्रदेशभर में सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश

आर्थिक सहायता मिलने पर पीड़ित परिवारों के चेहरों पर राहत दिखाई दी। कई ग्रामीणों ने कहा कि घटना के बाद अमनदीप सिंह ही सबसे पहले उनका हाल जानने पहुंचे और उन्होंने तत्काल मदद का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने उनके प्रति आभार भी व्यक्त किया।

भातखण्डे विवि में 25 जून को होगा समापन प्रदर्शन कार्यक्रम  ये खबर भी पढ़े : भातखण्डे विवि में 25 जून को होगा समापन प्रदर्शन कार्यक्रम

ग्रामीणों के अनुसार आग बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने भरसक प्रयास किए,लेकिन तेज हवाओं के चलते आग पर काबू पाने में काफी कठिनाई हुई। घटना में कई परिवार प्रभावित हुए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

इस दौरान असलम सहित क्षेत्र के कई बीडीसी सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासनिक स्तर पर भी पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

रोहन शर्मा बने सुभासपा के गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष

महराजगंज, नौतनवां उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोषित, वंचित, पिछड़े एवं सर्व समाज की आवाज को मजबूती से उठाने वाली...
रोहन शर्मा बने सुभासपा के गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष

भारत-दक्षिण कोरिया ने रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर किया मंथन

व्यापार, रक्षा, तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में सहमति
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-दक्षिण कोरिया ने रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर किया मंथन

कोरबा: तेज रफ्तार का कहर जारी, अनियंत्रित होकर पलटी एसयूवी कार, पांच लोग घायल

कोरबा। कोरबा जिले में तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा: तेज रफ्तार का कहर जारी, अनियंत्रित होकर पलटी एसयूवी कार, पांच लोग घायल