कोरबा: तेज रफ्तार का कहर जारी, अनियंत्रित होकर पलटी एसयूवी कार, पांच लोग घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोरबा। कोरबा जिले में तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को दर्री-कोरबा मुख्य मार्ग पर बरपारा कोहड़िया के पास एक तेज रफ्तार एसयूवी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि एसयूवी में कुल पांच लोग सवार थे।

हादसे में कार सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित विभाग और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

दर्री-कोरबा मुख्य मार्ग पर लगातार बढ़ते सड़क हादसे एक बार फिर यातायात सुरक्षा और तेज रफ्तार पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सड़क सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई ये खबर भी पढ़े : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

निशुल्क सामुदायिक योग आउटरीच कैंप का आयोजन

लखनऊ। स्टेट आयुर्वेदिक कॉलेज की ओर से भदेवा में निशुल्क सामुदायिक योग आउटरीच कैंप किया गया। बुधवार को इस कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
निशुल्क सामुदायिक योग आउटरीच कैंप का आयोजन

राजौरी में जिला स्तरीय पीएम स्वनिधि महोत्सव आयोजित, 150 स्ट्रीट वेंडर्स ने लिया हिस्सा 

जम्मू। नगर परिषद राजौरी द्वारा बुधवार को डाक बंगला राजौरी में जिला स्तरीय पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया।...
जम्मू कश्मीर 
राजौरी में जिला स्तरीय पीएम स्वनिधि महोत्सव आयोजित, 150 स्ट्रीट वेंडर्स ने लिया हिस्सा 

तहसीलदार का वीआईपी कल्चर: नीली बत्ती का मोह नहीं छोड़ पा रहे ‘नायब साहब’!

लखनऊ, सरोजनी नगर। राजधानी मुख्यालय से कुछ किमी दूर स्थित  सरोजनी नगर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
तहसीलदार का वीआईपी कल्चर: नीली बत्ती का मोह नहीं छोड़ पा रहे ‘नायब साहब’!

स्वास्थ्य मंत्री से मिलीं आशा संगिनी

— आशा कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों पर मंत्री ने की चर्चा