जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों का किया गया व्यापक निरीक्षण
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं मानकों के अनुपालन पर विशेष जोर
मुजाहिद खां
रामपुर:जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर छात्रों की सुरक्षा,संस्थानों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का सत्यापन तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की स्थिति का आकलन करने के दृष्टिगत नगर मजिस्ट्रेट एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का अभियान चलाकर व्यापक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कोचिंग संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर भवन की संरचनात्मक सुरक्षा,अग्निशमन व्यवस्था,आपातकालीन निकास मार्ग,विद्युत सुरक्षा,स्वच्छता व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का परीक्षण किया।साथ ही संचालकों को सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
अभियान के अंतर्गत अक्रोश नेशन,रामपुर इंस्टीट्यूट,संकल्प क्लासेस,लैंडमार्क क्लासेस,दक्ष कोचिंग सेंटर,ज्ञानपुर क्लासेस,ओम कोचिंग सेंटर,कॉमर्स एकेडमी,हिन्द कोचिंग सेंटर,अम्बेडकर कोचिंग सेंटर,आर.एस. लोधी कोचिंग इंस्टीट्यूट,अन्नयन कोचिंग एकेडमी,प्रयारा कोचिंग सेंटर,के.पी. कैंपस कोचिंग सेंटर,द स्पीड एजुकेशन प्वाइंट,अवनीश नवोदय क्लासेस,सक्सेस एजुकेशन,दानिश केमिस्ट्री क्लासेस,सक्सेस कोचिंग सेंटर,गुरुकुल कोचिंग सेंटर तथा नालंदा कोचिंग सेंटर सहित कुल 22 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।किसी भी कोचिंग संस्थान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी अथवा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।साथ ही उन्होंने सभी कोचिंग संचालकों को निर्देशित किया कि वे अपने संस्थानों में अग्नि सुरक्षा,आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ रखें तथा समय-समय पर उसका परीक्षण भी कराते रहें।जिलाधिकारी ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से भी अपील की है कि वे प्रवेश लेने से पूर्व संस्थान में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा किसी प्रकार की कमी या शिकायत होने पर संबंधित विभाग को सूचित करें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
