बीकेटी, सैरपुर और इटौंजा में भंडारों की धूम, प्रसाद लेने के लिए लगी लंबी कतार

ज्येष्ठ के बड़े मंगलवार पर उमड़ी आस्था

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बख्शी का तालाब। इटौंजा और सैरपुर इलाकों में मंगलवार को आस्था और सेवा का एक अनोखा नजारा देखने को मिला है। ज्येष्ठ महीने के पावन बड़े मंगलवार के मौके पर पूरा इलाका बजरंगबली की भक्ति में डूबा। सुबह होते ही मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया, जहाँ लोग माथा टेकने और बजरंगबली का आशीर्वाद लेने पहुँचे। चारों तरफ बज रहे हनुमान चालीसा के पाठ और भजनों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हुआ।

इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए स्थानीय लोगों, सामाजिक कमेटियों और दुकानदारों ने मिलकर जगह-जगह भव्य भंडारों का इंतजाम किया। इटौंजा के माल रोड पर स्थित मशहूर लखरैन माता मंदिर के पास सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी। यहाँ एक विशाल पंडाल सजाया गया, जहाँ राहगीरों और भक्तों को पूड़ी, सब्जी, हलवा और बूंदी का महाप्रसाद बांटा जा रहा है। इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए महोना रोड और आसपास के बाजारों में ठंडे शरबत, आम के पने और बेल के रस की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे प्यासे लोगों को बड़ी राहत मिली।

लखनऊ अग्निकांड: शव देखकर भावुक हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक  ये खबर भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड: शव देखकर भावुक हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

बीकेटी और लखनऊ-सीतापुर हाईवे का नजारा भी बेहद खूबसूरत रहा और यहाँ हर कुछ किलोमीटर पर स्थानीय युवाओं की टोलियाँ आने-जाने वाले वाहनों को रोक-रोककर आदर के साथ पानी और प्रसाद दिया। चंद्रिका देवी मंदिर जाने वाले रास्तों पर भी भक्तों के विश्राम और भोजन के लिए कई बड़े पंडाल लगाए गए। इन आयोजनों की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि, इसमें अमीर-गरीब का भेद मिट गया। हर वर्ग के लोग एक साथ जमीन पर बैठकर बड़े चाव से प्रसाद ग्रहण किया।

भारी वर्षा एवं संभावित बाढ़ के दौरान सर्पदंश से बचाव एवं उपचार के प्रति सतर्क रहें:जिलाधिकारी  ये खबर भी पढ़े : भारी वर्षा एवं संभावित बाढ़ के दौरान सर्पदंश से बचाव एवं उपचार के प्रति सतर्क रहें:जिलाधिकारी

सैरपुर और महिगवां के ग्रामीण इलाकों में भी इस उत्सव की धूम कम नहीं हुई। गाँवों की छोटी-छोटी कमेटियों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर सामूहिक भोज का इंतजाम किया। इस काम में बुजुर्गों से लेकर छोटे बच्चे तक अपनी इच्छा से सेवा करते नजर आए। कोई पूड़ी बेलने में हाथ बंटा रहा, तो कोई लोगों को पानी पिला रहा। लखनऊ की इस सदियों पुरानी परंपरा में आपसी भाईचारे की एक बेहद सुंदर तस्वीर देखने को मिला, जहाँ सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिलकर इस सेवा कार्य को सफल बनाया।

आग पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा नेता राजेश्वर सिंह,बांटी राहत सामग्री ये खबर भी पढ़े : आग पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा नेता राजेश्वर सिंह,बांटी राहत सामग्री

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लेह में प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य शुभारंभ, 156 देशों के पवित्र जल से हुआ जलाभिषेक

लेह की धरती स्नेह की धरती: चिदानन्द सरस्वती
राष्ट्रीय 
लेह में प्रथम सिंधु कुंभ का भव्य शुभारंभ, 156 देशों के पवित्र जल से हुआ जलाभिषेक

हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया ने हज-2027 की अधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार इच्छुक हज आवेदक हज कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जून से 20 जुलाई तक कर सकते अप्लाई

कॉलेज में लगी आग,फर्नीचर और फाइलें जलीं, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला हादसा

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित शेखपुर हबीबपुर में मंगलवार दोपहर इरम कॉलेज में आग लगी। आग कॉलेज के ऑफिस में...

ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

लखनऊ। लखनऊ में ज्येष्ठ माह के आठवें और अंतिम बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में भारी भीड़ रही। सुबह...
उत्तर प्रदेश 
ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़