निघासन-खीरी,23 जून(तरुणमित्र)। मंगलवार को सिंगाही रोड स्थित महात्मा बुद्ध डिग्री कॉलेज प्रांगण के सामने सम्राट अशोक स्तंभ निर्माण के लिए शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आर.एस. कुशवाहा, डॉ. अर्पित कुशवाहा तथा बौद्ध विद्वानों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया।
आर.एस. कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक मानवता, शांति और करुणा के प्रतीक थे तथा उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। डॉ. अर्पित कुशवाहा ने कहा कि अशोक ने सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने अनेक स्तूपों, विहारों और स्तंभों का निर्माण कर भारतीय संस्कृति को समृद्ध किया।
कार्यक्रम के बाद भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान डॉ. निसार अहमद,डॉ. बेनजीर उमर,भंडारी यादव,मनोज वर्मा, जगदीश लोधी,मनमोहन मौर्य सहित कई लोगों ने समाज में शांति,सद्भाव और मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।