जालौन में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन के रेंढर थाना क्षेत्र के जुगराजपुरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

मृतका के चचेरे भाई ने मंगलवार को एसपी विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं, की बल्कि सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है।

मध्य प्रदेश में 4-5 अगस्त से फिर बरसेंगे बादल, उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में 4-5 अगस्त से फिर बरसेंगे बादल, उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिकायत में पति, जेठ और जिठानी समेत चार लोगों पर प्रताड़ना, मारपीट और हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में हमीरपुर जनपद के राठ थाना क्षेत्र के ग्राम अमगांव निवासी सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि उसकी चचेरी बहन चन्द्रवती का विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व जालौन के रेंढर थाना क्षेत्र के ग्राम जुगराजपुरा निवासी लालसिंह के साथ हुआ था।

चन्द्रवती अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। शिकायत के अनुसार, विवाह के शुरुआती दो वर्षों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन संतान न होने पर पति लालसिंह, जेठ नरेश और जिठानी कमलेशी सहित परिवार के अन्य लोग उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

जब चन्द्रवती इलाज कराने की बात करती थी तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि ससुरालीजन चन्द्रवती पर अपने मायके की 20 बीघा कृषि भूमि उनके नाम कराने का दबाव बना रहे थे।

ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं जिससे सत्यता सामने आ सके।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेत्री तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक आनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस...
राष्ट्रीय 
हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

जम्मू। मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर बारिश और गरज के...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर सोमवार को बड़ा आश्वासन...
पश्चिम बंगाल 
सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन

विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव सोमवार को उग्र होता...
झारखंड 
विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

उत्तर प्रदेश

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने घाट किनारे से लिया लहरों का आनंद वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने चिठ्ठी में...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस