स्थापना दिवस पर पंजाब एंड सिंध बैंक का सेवा उपहार, स्वास्थ्य विभाग को व्हीलचेयर और स्कूल को वाटरकूलर की सौगात
डीएम ने बैंक अधिकारियों संग स्वास्थ्य विभाग को सौंपी पांच व्हीलचेयर
ललित वर्मा
लखीमपुर-खीरी,24 जून(तरुणमित्र)। बैंकिंग सेवा के साथ सामाजिक सरोकार निभाने की मिसाल पेश करते हुए पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपने 119वें स्थापना दिवस पर जरूरतमंद मरीजों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया। बैंक की ओर से डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सीएसआर के तहत स्वास्थ्य विभाग को पांच व्हीलचेयर और गांधी बालोद्यान स्कूल को एक वाटरकूलर भेंट की गईं।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बैंक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कॉर्पोरेट संस्थानों की सामाजिक भागीदारी से जनसुविधाओं को नई ताकत मिलती है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आने वाले बुजुर्ग, दिव्यांग और गंभीर मरीज इन व्हीलचेयरों से सीधे लाभान्वित होंगे, जबकि स्कूल में वाटरकूलर लगने से बच्चों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
ये खबर भी पढ़े : भरत भूषण तिवारी की मौत से रोषः मेधा ने किया दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग मुख्य प्रबंधक रोहित वर्मा ने बताया कि बैंक केवल वित्तीय सेवाओं तक सीमित नहीं है,बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर बैंक अधिकारी अभिषेक मिश्रा एवं प्रबंधक नितिन कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
