टीबी मुक्त गाजियाबाद की ओर बढ़े मजबूत कदम, रेड क्रॉस और रोटरी क्लब की अनूठी पहल

रेड क्रॉस और रोटरी क्लब ने क्षय रोगियों को बांटी पोषण पोटलियां, एसीपी जियाउद्दीन अहमद बोले— जनभागीदारी से जड़ से खत्म होगा टीबी रोग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन

गाजियाबाद। सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक प्रेरणादायी उदाहरण सोमवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय, संजयनगर में देखने को मिला, जहां इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद एवं रोटरी क्लब न्यू गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में क्षय रोगियों के लिए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवन की नई उम्मीद देना भी रहा। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में ‘सुशासन, समर्पण और विकास’ के संकल्प को जनसेवा के माध्यम से साकार करने का प्रयास किया गया। ‘स्वस्थ भारत, सशक्त भारत’ की थीम पर आयोजित इस पहल ने समाज के जरूरतमंद वर्गों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया।

दो पक्षों में विवाद के बाद बार के बाहर 5 राउंड फायरिंग, इलाके में मची अफरा-तफरी ये खबर भी पढ़े : दो पक्षों में विवाद के बाद बार के बाहर 5 राउंड फायरिंग, इलाके में मची अफरा-तफरी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त जियाउद्दीन अहमद ने कहा कि टीबी केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि समाज के सामने खड़ी एक गंभीर चुनौती है। इसे समाप्त करने के लिए सरकार, प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और आमजन सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा, 'हमने टीबी को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया है। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद इस अभियान में पूरी प्रतिबद्धता के साथ सहयोग करेगा। जागरूकता ही इस बीमारी के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।'

 कर्बला महज़ एक तारीखी वाक़िआ नहीं,बल्कि हर दौर के इंसान के लिए एक पैग़ाम है:मौलाना ज़ैग़म अली ये खबर भी पढ़े :  कर्बला महज़ एक तारीखी वाक़िआ नहीं,बल्कि हर दौर के इंसान के लिए एक पैग़ाम है:मौलाना ज़ैग़म अली

उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट द्वारा थाना स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को टीबी के लक्षणों, उपचार और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि लगातार खांसी, बुखार या वजन कम होने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तत्काल सरकारी अस्पताल में जांच कराएं।

कर्मचारियों के सहयोग से होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति:शैलेन्द्र दुबे  ये खबर भी पढ़े : कर्मचारियों के सहयोग से होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति:शैलेन्द्र दुबे

कार्यक्रम जिला अधिकारी एवं टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अध्यक्ष रविंद्र कुमार मांदड़ (आईएएस) की प्रेरणा से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं रेड क्रॉस उपाध्यक्ष डॉ. सचिन चंद्र वैश्य, जिला क्षय रोग अधिकारी एवं रेड क्रॉस सदस्य डॉ. अनिल यादव, रेड क्रॉस के निवर्तमान सभापति डॉ. सुभाष गुप्ता, रोटरी क्लब न्यू गाजियाबाद के अध्यक्ष गौरव त्यागी, सचिव बिनु गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पोषण भी है उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा विशेषज्ञों का मानना है कि टीबी के उपचार में दवाओं के साथ संतुलित पोषण की भी अहम भूमिका होती है। इसी सोच के साथ मरीजों को पोषण पोटलियां वितरित की गईं, जिनमें दाल, अनाज एवं अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल थी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल यादव ने कहा कि कुपोषण टीबी की गंभीरता को बढ़ा देता है। ऐसे में मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना उपचार प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाता है।

यह पहल मरीजों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, रेड क्रॉस के निवर्तमान सभापति डॉ. सुभाष गुप्ता ने कहा कि जनपद को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता से ही पूरा होगा। उन्होंने कहा कि जब तक गाजियाबाद पूरी तरह क्षय रोग मुक्त नहीं हो जाता, तब तक सेवा और जागरूकता का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने ‘सेवा, समर्पण और सहयोग’ के मंत्र के साथ टीबी मुक्त गाजियाबाद के निर्माण का संकल्प दोहराया। मानव सेवा के इस अभियान ने एक बार फिर साबित किया कि जब समाज और संस्थाएं साथ खड़ी होती हैं, तो बड़ी से बड़ी चुनौतियों को भी परास्त किया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एफडी घोटाले मामले को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा में खाताधारकों का प्रदर्शन

लखनऊ। मोहन रोड स्थित शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में कथित करोड़ों रुपए...
उत्तर प्रदेश 
एफडी घोटाले मामले को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा में खाताधारकों का प्रदर्शन

इस्लाम छोड़ने वाले जितेंद्र त्यागी को मिली धमकी, फेसबुक पोस्ट पर लिखा 'मुर्तद

लखनऊ। इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाने वाले जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर उर्फ सैयद वसीम रिजवी ने एक युवक पर सोशल...
उत्तर प्रदेश 
इस्लाम छोड़ने वाले जितेंद्र त्यागी को मिली धमकी, फेसबुक पोस्ट पर लिखा 'मुर्तद

कानपुर काकादेव की कोचिंगों पर कसा शिकंजा, बिना पंजीकरण संचालित 14 संस्थानों को नोटिस

कानपुर । लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग संस्थान में हु ए अग्निकांड के बाद कानपुर में भी कोचिंग संस्थानों...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर काकादेव की कोचिंगों पर कसा शिकंजा, बिना पंजीकरण संचालित 14 संस्थानों को नोटिस

निशुल्क सामुदायिक योग आउटरीच कैंप का आयोजन

लखनऊ। स्टेट आयुर्वेदिक कॉलेज की ओर से भदेवा में निशुल्क सामुदायिक योग आउटरीच कैंप किया गया। बुधवार को इस कार्यक्रम...