महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर,  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक ।

इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई ।

बिजनौर: बाइकों की सीधी भिड़ंत के बाद डीसीएम से कुचलकर युवक की मौत ये खबर भी पढ़े : बिजनौर: बाइकों की सीधी भिड़ंत के बाद डीसीएम से कुचलकर युवक की मौत

कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत क्रमशः- 01 थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा बनकटवा चौराहा, गोड़ही में 02. महिला थाना द्वारा विकास भवन खलीलाबाद में, 03. थाना महुली पुलिस द्वारा महुली खास में 04. थाना धनघटा द्वारा भलाईचक, हरेवा, कुरमौल में 05. थाना मेंहदावल द्वारा सानी केवटलिया, टड़वरिया में 06. थाना धर्मसिहंवा द्वारा हाकिमराई, मेंहदूपार, अतरी नानकार में महिलाओं / बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया । 

रात दिन खनन में लगे हैं दर्जनों ट्रैक्टर-ट्राली ये खबर भी पढ़े : रात दिन खनन में लगे हैं दर्जनों ट्रैक्टर-ट्राली

*इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी और साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं ।

सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क  ये खबर भी पढ़े : सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बढ़ा घमासान, किसान संगठनों ने खोला देशव्यापी मोर्चा

24 जुलाई की समयसीमा से पहले अंतरिम समझौते पर जोर
राष्ट्रीय  पंजाब 
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बढ़ा घमासान, किसान संगठनों ने खोला देशव्यापी मोर्चा

रोहन शर्मा बने सुभासपा के गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष

महराजगंज, नौतनवां उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोषित, वंचित, पिछड़े एवं सर्व समाज की आवाज को मजबूती से उठाने वाली...
रोहन शर्मा बने सुभासपा के गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष