बिजनौर: बाइकों की सीधी भिड़ंत के बाद डीसीएम से कुचलकर युवक की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पाडला गांव निवासी अयान पुत्र दिलशाद अपने साथी जीशान के साथ बाइक से चांदपुर की ओर जा रहा था। जलीलपुर ब्लॉक के पास उनकी बाइक की दूसरी मोटरसाइकिल से आमने सामने टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। तभी सड़क पर चांदपुर की ओर से आ रही एक डीसीएम अयान के ऊपर से गुजर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद दूसरी बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल और डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।

वेदांत सिंह ने सफलतापूर्वक पूरा किया हम्पटा पास ट्रेक, प्रमाण पत्र से हुए सम्मानित ये खबर भी पढ़े : वेदांत सिंह ने सफलतापूर्वक पूरा किया हम्पटा पास ट्रेक, प्रमाण पत्र से हुए सम्मानित

गंभीर रूप से घायल जीशान को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी चांदपुर राहुल सिंह ने करीब ढाई घंटे तक परिजनों को समझाने-बुझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा सका।थानेदार ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार चालकों की तलाश की जा रही है।

सरोजनीनगर थाने में 31 लावारिस वाहनों की सार्वजनिक नीलामी, 1.10 लाख रुपये की लगी सबसे ऊंची बोली ये खबर भी पढ़े : सरोजनीनगर थाने में 31 लावारिस वाहनों की सार्वजनिक नीलामी, 1.10 लाख रुपये की लगी सबसे ऊंची बोली

 

विश्व रिकॉर्ड योग अभियान में सहभागिता पर प्रो. डॉ. नवीन सिंह को मिला सम्मान प्रमाणपत्र ये खबर भी पढ़े : विश्व रिकॉर्ड योग अभियान में सहभागिता पर प्रो. डॉ. नवीन सिंह को मिला सम्मान प्रमाणपत्र

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मोहर्रम त्यौहार के संबंध में ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा आज दिनांक 22.06.2026 को रात्रि में आगामी मोहर्रम त्यौहार को...
उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम त्यौहार के संबंध में ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जालौन में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन के रेंढर थाना क्षेत्र के जुगराजपुरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई...
मध्य प्रदेश 
जालौन में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश

मोहर्रम त्यौहार के संबंध में ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा आज दिनांक 22.06.2026 को रात्रि में आगामी मोहर्रम त्यौहार को...
उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम त्यौहार के संबंध में ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश