मीरजापुर: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, एक घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मीरजापुर। चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

सक्तेशगढ़ चौकी क्षेत्र के रामपुर सक्तेशगढ़ निवासी 30 वर्षीय रिंकू बाइक से कहीं जा रहा था। परमहंस आश्रम के पास राजगढ़-चुनार मार्ग के मोड़ पर सामने से आ रहे बिहार के कैमूर जनपद के मोहनिया थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी 35 वर्षीय कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ सनी की बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन घायल रिंकू को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। रिंकू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और राजगीर मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में हुआ योग  ये खबर भी पढ़े : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में हुआ योग

पालतू कुत्ते को टहलाने निकले युवक से लूट, स्मार्ट वॉच और चेन लेकर फरार ये खबर भी पढ़े : पालतू कुत्ते को टहलाने निकले युवक से लूट, स्मार्ट वॉच और चेन लेकर फरार

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

"स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के तहत मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों ने किया योग

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लखनऊ मेट्रो ने अनूठी पहल करते हुए कर्मचारियों और यात्रियों को योग से जोड़ने का...
उत्तर प्रदेश 
"स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के तहत मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों ने किया योग

नीट परीक्षा को लेकर रेलवे सख्त, डीआरएम ने किया लखनऊ स्टेशन का दौरा

लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने नीट-2026 परीक्षा के मद्देनजर लखनऊ स्टेशन का...
उत्तर प्रदेश 
नीट परीक्षा को लेकर रेलवे सख्त, डीआरएम ने किया लखनऊ स्टेशन का दौरा

आईएमए ने किया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आईएमए भवन में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
उत्तर प्रदेश 
आईएमए ने किया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास

राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में योग शिविर का आयोजन

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया...