लोहिया पार्क में डाक्टरों ने किया योग कार्यक्रम
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सुबह लोहिया पार्क में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सकों,योग प्रशिक्षकों,बच्चों,अभिभावकों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। योग प्रशिक्षिका डॉ. मुदिता बरनवाल के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। उपस्थित लोगों को नियमित योग के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर लखनऊ एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार रस्तोगी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए स्वास्थ्य संवर्धन का प्रभावी माध्यम है। वीरांगना अवंतीबाई जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान ख़ान ने सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ अतुल रस्तोगी,डॉ रवि लेले, डॉ आशीष वर्मा, डॉ संजय,डॉ प्रणाली, डॉ क्रोनिका,डॉ ताहिर ने योग के माध्यम से स्वस्थ एवं तनाव मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
