पीजीआई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। पीजीआई ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया। इसमें फैकल्टी, स्टाफ सदस्यों और छात्रों सहित सभी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह लाइब्रेरी कॉम्प्लेक्स के लेक्चर थिएटर में हुई। संस्थान के डीन प्रो.शालीन कुमार ने मुख्य अतिथि योगाचार्य डॉ.रवींद्र वर्मा और उनकी पत्नी आंचल वर्मा का परिचय कराया। योग में डॉ.रवींद्र वर्मा एक योग शिक्षक और प्रैक्टिशनर हैं,जिन्हें योग,नेचुरोपैथी और फिजिकल फिटनेस के क्षेत्र में तीस से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल यूनिवर्सिटी के योग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।
पीजीआई के निदेशक पद्मश्री प्रो. आर.के. धीमन ने कहा स्वास्थ्य के लिए योग के समग्र दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला और मानसिक मजबूती बढ़ाने तथा जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार करने में इसकी भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने अष्टांग योग के आठ मार्गों - यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि-के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा, "ये शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए एक संपूर्ण मार्ग प्रदान करते हैं। प्रतिभागियों ने योगाचार्य के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, श्वास संबंधी व्यायाम (प्राणायाम) और ध्यान की तकनीकों का अभ्यास किया।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

गंगा तट पर योग दिवस, स्वामी चिदानन्द ने करो योग, रहो निरोग का दिया संदेश

दीप प्रज्वलन के साथ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारम्भ तथा विश्व शांति यज्ञ के साथ समापन
उत्तराखंड 
गंगा तट पर योग दिवस, स्वामी चिदानन्द ने करो योग, रहो निरोग का दिया संदेश

आठवें वेतन आयोग में राज्य व बिजली कर्मियों की उपेक्षा अस्वीकार्य: संगठनों का विरोध

लखनऊ। आठवें वेतन आयोग की टीम द्वारा 22 एवं 23 जून को लखनऊ में आयोजित बैठकों में राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों...
उत्तर प्रदेश 
आठवें वेतन आयोग में राज्य व बिजली कर्मियों की उपेक्षा अस्वीकार्य: संगठनों का विरोध

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बंदियों ने किया योगाभ्यास, मिला विधिक जागरूकता का पाठ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसान व सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुंवर...