राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में योग शिविर का आयोजन

— योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं मानसिक रूप से संतुलित बनाए रखता: डॉ.जीपी.गुप्ता

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

WhatsApp Image 2026-06-21 at 1.36.01 PM

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर निदेशक, लखनऊ मंडल, डॉ. जीपी. गुप्ता ने गुब्बारे उड़ाकर किया।इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित डॉक्टरों, चिकित्साकर्मियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राएं एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग और व्यायाम केवल शारीरिक क्रियाएं नहीं हैं, बल्कि अपने शरीर की पूजा के समान हैं। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं मानसिक रूप से संतुलित बनाए रखता है,बल्कि व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता, अनुशासन और आत्मविश्वास का भी संचार करता है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वी.के. शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है,जो शारीरिक,मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती जीवनशैली संबंधी समस्याओं और मानसिक तनाव से बचाव के लिए नियमित योगाभ्यास अत्यंत आवश्यक है। योग न केवल रोगों की रोकथाम में सहायक है।इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुमित महाराज,डॉ सुशील प्रकाश, पूर्व निदेशक बलरामपुर हॉस्पिटल,वरिष्ठ चिकित्सक डॉ यूएस लाल,डॉ कामेश गौतम,डॉ अशोक,डॉ पूजा,डॉ स्नेहलता, डॉ पुष्पेंद्र लता, डॉ स्निग्धता, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर वंदना सिंह, अरविन्द श्रीवास्तव आलोक,महेश, दिलीप व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

निःशुल्क रसोई बनी जनसेवा की मिसाल, प्रतिदिन 4000 जरूरतमंदों तक पहुंच रहा भोजन ये खबर भी पढ़े : निःशुल्क रसोई बनी जनसेवा की मिसाल, प्रतिदिन 4000 जरूरतमंदों तक पहुंच रहा भोजन

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

गंगा तट पर योग दिवस, स्वामी चिदानन्द ने करो योग, रहो निरोग का दिया संदेश

दीप प्रज्वलन के साथ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारम्भ तथा विश्व शांति यज्ञ के साथ समापन
उत्तराखंड 
गंगा तट पर योग दिवस, स्वामी चिदानन्द ने करो योग, रहो निरोग का दिया संदेश

आठवें वेतन आयोग में राज्य व बिजली कर्मियों की उपेक्षा अस्वीकार्य: संगठनों का विरोध

लखनऊ। आठवें वेतन आयोग की टीम द्वारा 22 एवं 23 जून को लखनऊ में आयोजित बैठकों में राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों...
उत्तर प्रदेश 
आठवें वेतन आयोग में राज्य व बिजली कर्मियों की उपेक्षा अस्वीकार्य: संगठनों का विरोध

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बंदियों ने किया योगाभ्यास, मिला विधिक जागरूकता का पाठ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसान व सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुंवर...