गर्भाशय कैंसर से जंग जीतने वाली ' वॉरियर्स '  किया सम्मानित

— पीजीआई में गर्भाशय कैंसर के जोखिम कारकों चर्चा

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। कैंसर से जूझ रहे लोगों का समर्थन करने का एक अहम मौका है। पीजीआई की गायनेकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी टीम ने शनिवार को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान गर्भाशय कैंसर से जंग जीतने वाली महिलाओं 'वॉरियर्स' को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद गर्भाशय कैंसर के जोखिम कारकों, शुरुआती लक्षणों और जोखिम को कम करने के लिए जीवनशैली में बदलाव के बारे में जानकारी और जागरूकता फैलाना था। पीजीआई के डायरेक्टर पद्मश्री प्रो.आरके.धीमन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो.देवेंद्र गुप्ता और गायनेकोलॉजी ऑन्कोलॉजिस्ट प्रो.अंजू रानी ने इन वॉरियर्स को सम्मानित किया। कैंसर से ठीक हुई महिलाओं,वॉरियर्स ने गर्भाशय कैंसर का पता चलने से लेकर इलाज तक के अपने सफर और इस खतरनाक बीमारी से लड़ने के अपने अनुभव साझा किए। वे अब अपनी ज़िंदगी में अच्छा कर रही हैं और दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।शिक्षा और जागरूकता के अलावा, ओपन हाउस, पैनल चर्चा, क्विज़ और पोस्टर प्रतियोगिता भी इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

ऋषिकेश, उत्तराखण्ड।’’ 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ प्रारम्भ हो...
उत्तराखंड 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा 18 जून, 2026 को जारी उस आदेश...
उत्तर प्रदेश 
आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

अब दाल, चावल और रिफाइंड की जगह मिलेगा पौष्टिक रेडी-टू-ईट आहार

अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार ने बाल पुष्टाहार वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए लाभार्थियों को दिए जाने वाले दाल, चावल...