कड़ी सुरक्षा में कराई गई नीट परीक्षा, 75 केंद्रों पर 35594 में से 32761 ने दी नीट परीक्षा
सीएम और जेसीपी ने व्यवस्था का लिया जायजा
लखनऊ। राजधानी में 75 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 35594 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। उनमें से 32761 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर सख्त सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के बाहर 50 मीटर तक पार्किंग या गार्जियन के खड़े होने पर पाबंदी रही। हर परीक्षा केंद्र के अंदर-बाहर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। वहीं डीएम लखनऊ और जेसीपी एलओ ने भी परीक्षा केन्द्रो पर पहुंचकर जायजा लिया।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज और सिटी बसों के किराए में 50% की छूट दी। सिटी ट्रांसपोर्ट की ई-बसें 22 मार्गों पर संचालित हुई। रेलवे ने गोरखपुर मार्ग पर चार अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाईं गई। चारबाग रेलवे स्टेशन और प्रमुख बस अड्डों पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।
ये खबर भी पढ़े : नीट री-एग्जाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, पेपर सेंटर के 50 मीटर दायरे में नहीं होगी पार्किंगएनटीए ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार, पैन कार्ड या वोटर आईडी) और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने के निर्देश दिए थे। नीट यूजी 2026 लिखित परीक्षा का निरीक्षण डीएम विशाख जी एवं जेसीपी बबलू कुमार ने किया। गोलागंज स्थित क्रिश्चियन कालेज में अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों तथा परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का गहन अवलोकन किया। लालबाग स्थित अमीरुद्दौला इस्लामिया इंटर कॉलेज तथा राजेंद्र नगर स्थित दयानंद एंग्लो कॉलेज (डीएवी) का निरीक्षण किया।
ये खबर भी पढ़े : ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देशनिरीक्षण के दौरान डीएम एवं जेसीपी ने केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई। डीएम विशाख जी ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक प्रशासनिक प्रबंध किए गए। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती के साथ-साथ सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी के लगाई गई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
