ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

सैदनपुर में चौपाल लगाकर योजनाओं की समीक्षा, विद्युत खंभा लगाने, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और लंबित वरासत मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260620-WA0038कौशाम्बी। जिले में मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को विकास खंड मंझनपुर के ग्राम सैदनपुर में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चौपाल में उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।मंडलायुक्त ने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार, पेंशन, शौचालय, राशन, कन्या सुमंगला योजना तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं से वंचित सभी पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर शीघ्र लाभान्वित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने उप जिलाधिकारी मंझनपुर से आईजीआरएस पोर्टल पर ग्राम सैदनपुर से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध होना चाहिए। साथ ही राजस्व विभाग को लंबित वरासत मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।चौपाल के दौरान मंडलायुक्त ने ग्राम में संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया और उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए तथा उन्हें स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण ये खबर भी पढ़े : यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण

ग्रामीणों ने चौपाल में गांव में विद्युत खंभे की आवश्यकता का मुद्दा उठाया। इस पर मंडलायुक्त ने अधिशासी अभियंता विद्युत को तत्काल सर्वे कराकर आवश्यक स्थानों पर विद्युत खंभे स्थापित कराने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरित किया तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। इसके अलावा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबियां तथा आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। किसानों को मोटे अनाज की बीज मिनी किट वितरित कर उन्हें श्रीअन्न उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

चौपाल में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने ग्रामीणों से निकटवर्ती सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम में 93 परिवारों को चिन्हित किया गया है तथा सभी पात्र परिवारों को शीघ्र योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने की अपील की।ग्राम चौपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी तथा उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति और...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'हमारा प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़...
मध्य प्रदेश 
विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

काठमांडू। नेपाल के नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं को उठाते हुए शुक्रवार को संसद में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी)...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर