अज्ञात महिला का गोमती नदी में उतराता मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

हाथ पर अंग्रेजी में 'सोनम' और 'लव मां' लिखा हुआ टैटू

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में गौतम बुद्ध पार्क के पीछे गोमती नदी में शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव गोमती नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी किनारे से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। मृतका की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक महिला का शव नदी के बहाव के साथ किनारे पर आकर रुक गया था। मृतका ने लाल रंग के कपड़े पहन रखे थे। उसके बाएं हाथ पर अंग्रेजी में 'सोनम' और 'लव मां' लिखा हुआ टैटू बना मिला है। शुरूआती जांच में शव पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। 

यातायात पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान, बस-कार सीज, बाइक जब्त ये खबर भी पढ़े : यातायात पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान, बस-कार सीज, बाइक जब्त

पुलिस ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों, गोताखोरों और आसपास के निवासियों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम और शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। शव की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थानों समेत अन्य जिलों को भी सूचना भेजी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश ये खबर भी पढ़े : औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

ऋषिकेश, उत्तराखण्ड।’’ 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ प्रारम्भ हो...
उत्तराखंड 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा 18 जून, 2026 को जारी उस आदेश...
उत्तर प्रदेश 
आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

अब दाल, चावल और रिफाइंड की जगह मिलेगा पौष्टिक रेडी-टू-ईट आहार

अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार ने बाल पुष्टाहार वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए लाभार्थियों को दिए जाने वाले दाल, चावल...