गर्भवती महिला व धात्री महिलाओं को अपनी क्षमता अनुसार योग करना चाहिए : डॉ अंजू अग्रवाल

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। योग गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है। यह न सिर्फ शरीर को गर्भधारण के लिए लचीला बनाता है बल्कि स्तनपान बढ़ाने में मददगार साबित होता है।
शनिवार को राजाजीपुरम के योगा प्रशिक्षक अरुण शुक्ला के अनुसार योग की विभिन्न मुद्राएं शरीर को सक्रिय रखने में सहायक होती हैं। गर्भावस्था में ऐसे सौम्य योग करना चाहिए जो शरीर को लचीलापन बढ़ाएं,पीठ दर्द कम करें और सामान्य प्रसव में मदद करें। योगा प्रशिक्षक ने बताया कि स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए ऐसे योगासन सबसे अच्छे होते हैं जो शारीरिक थकान व पीठ दर्द को दूर करें। मानसिक शांति दें व ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन बढ़ाने में सहायक हों। योगासन हमेशा खाली पेट करें या स्तनपान कराने के बाद करें ताकि पेट पर दबाव न पड़े। योग के दौरान खुद को हाइड्रेट रखें।
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ अंजू अग्रवाल ने कहा कि योग करना निश्चित तौर पर फायदेमंद है। गर्भवती महिला व धात्री महिलाओं को अपनी क्षमता अनुसार योग करना चाहिए।

गर्भावस्था के योगासन
1.तितली आसान (वद्ध कोणासन)-  यह कूल्हों को लचीला बनाता है और पेल्विक हिस्से को खोलता है जो प्रसव के समय बहुत सहायक होता है।
2.मार्जरी आसन (कैट काऊ स्ट्रेच)- यह रीढ़ की हड्डी के तनाव को कम करता है और पीठ के निचले हिस्से के दर्द से राहत दिलाता है।
3.त्रिकोणासनः यह शरीर का संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। और पैरों तथा पीठ को मजबूती देता है।    

धात्री महिलाओं के लिए योगासन  
1.मार्जरासन ( कैट काऊ पोज)-  इसे बिल्ली-गाय मुद्रा भी कहते हैं। यह रीढ़ की हड्डी के दर्द को कम करता है और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
2.बालासन ( चाइल्ड पोज )- यह एक बहुत ही आरामदायक आसन है जो पीठ,गर्दन व कंधों के तनाव को दूर करता है।
3.ताड़ासन शरीर को सीधा रखने और पाश्चर को सुधारने में मदद करता है।
4.सेतुबंधासन ( ब्रिज पोज )- यह आसन पीठ व पेल्विक क्षेत्र की मांसपेशियों को आराम देता है और रक्त संचार को बेहतर करता है।
5.अनुलोम-विलोम व भ्रामरी प्राणायाम यह आसन मन को शांत करते हैं। हार्मोन को संतुलित करते हैं और तनाव को दूर करने में सहायक होते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

जनपद संभल में साढ़े छह बीघा सरकारी जमीन पर बनी 50 साल पुरानी मजार और कब्रों पर चला बुलडोजर

संभल  । जनपद संभल में सरकारी भूमि पर बनीं एक मजार और छह कब्रों को बुलडोजर से गिरा दिया गया।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनपद संभल में साढ़े छह बीघा सरकारी जमीन पर बनी 50 साल पुरानी मजार और कब्रों पर चला बुलडोजर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

ऋषिकेश, उत्तराखण्ड।’’ 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ प्रारम्भ हो...
उत्तराखंड 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा 18 जून, 2026 को जारी उस आदेश...
उत्तर प्रदेश 