AI: को लेकर क्या एंथ्रोपिक के लोगन ग्राहम की बात सच हो जाएगी?

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। अमेरिकी सरकार ने एंथ्रोपिक के सबसे खतरनाक AI टूल मायथॉस के सेफ वर्जन ‘फेबल 5’ और ‘मायथॉस 5’ पर रोक लगा दी। डर था कि साइबर अपराधियों के हाथ लगने पर इन टूल्स का बहुत गलत इस्तेमाल हो सकता था। लेकिन क्या सिर्फ रोक लगाने से खतरा टल गया है। एक्सपर्ट इससे सहमत नहीं दिखते। इसी साल अप्रैल में जब मायथॉस को प्रिव्यू के लिए लाया गया था, तब एंथ्रोपिक की फ्रंटियर रेड टीम के प्रमुख लोगन ग्राहम ने कहा था कि यह मामला किसी एक मॉडल या एंथ्रोपिक का नहीं है। हमें अगले 6 से 24 महीनों के अंदर एक ऐसी दुनिया के लिए तैयार रहना होगा, जहां ये खतरनाक क्षमताएं हर किसी के लिए आसानी से उपलब्ध होंगी।

यानी आने वाले दो वर्षों में मायथॉस जैसे एआई टूल्स पब्लिक के बीच आ सकते हैं और मौजूदा समय में ना तो एआई कंपनियां और ना ही सरकारें इसके लिए तैयार हैं।

औरैया में प्रवक्ता परीक्षा केंद्रों के आसपास नहीं खुलेंगी फोटोकॉपी की दुकानें, जिलाधिकारी ने बैठक कर दिए कई निर्देश ये खबर भी पढ़े : औरैया में प्रवक्ता परीक्षा केंद्रों के आसपास नहीं खुलेंगी फोटोकॉपी की दुकानें, जिलाधिकारी ने बैठक कर दिए कई निर्देश

एंथ्रोपिक खुद कह रही, यह दोधारी तलवार
रिपोर्टों के अनुसार, जब से मायथॉस एआई मॉडल आया है, एंथ्रोपिक खुद इसको लेकर बहुत अधिक अलर्ट है। वह चेतावनी देती रही है कि एआई मॉडल में सॉफ्टवेयर से जुड़े बग्स को ढूंढने की गजब क्षमता है, लेकिन यह तकनीक साइबर अपराधियों के हाथ लगी तो वो इसका गलत उपयोग कर सकते हैं।

450 करोड़ की कार्ययोजना को डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में मिली मंजूरी ये खबर भी पढ़े : 450 करोड़ की कार्ययोजना को डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में मिली मंजूरी

बड़ी संस्थाओं, बैंकों और सरकारों को इस एआई टूल के कारण साइबर अटैक का खतरा है।
यही वजह है कि एंथ्रोपिक ने मायथॉस को पब्लिक के लिए नहीं पेश किया, सिर्फ चुनिंदा संस्थाओं तक सीमित रखा है।

बेगूसराय में एक थाना क्षेत्र में दो-दो थाने रहने के बाद भी नहीं थम रहा अपराधियों का मनोबल ये खबर भी पढ़े : बेगूसराय में एक थाना क्षेत्र में दो-दो थाने रहने के बाद भी नहीं थम रहा अपराधियों का मनोबल

‘फेबल 5’ और ‘मायथॉस 5’ को लॉन्च करना पड़ा भारी
एंथ्रोपिक ने पिछले सप्ताह लोगों के लिए मायथॉस के सेफ वर्जन लॉन्च किए। इनका नाम Claude Fable 5 और Mythos 5 था। लेकिन अमेरिकी सरकार ने दोनों एआई टूल्स को विदेशी नागरिकों को नहीं देने का आदेश दिया, जिसके बाद एंथ्रोपिक ने टूल्स रोक दिए।

यह मामला अब बातचीत की टेबल है। अमेरिकी सरकार इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे की तरह देखती है।
उसे लगता है कि फेबल 5 में दी गई सिक्योरिटी को तोड़ा जा सकता है। हालांकि एंथ्रोपिक पहले ही यह चेतावनी दे चुकी है।

लोगन ग्राहम ने कुछ महीनों पहले ही कहा था-
हमें अगले 6 से 24 महीनों के अंदर एक ऐसी दुनिया के लिए तैयार रहना होगा जहां ये खतरनाक क्षमताएं हर किसी के लिए आसानी से उपलब्ध होंगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपर्ट का मानना है कि भले इस समय एंथ्रोपिक निशाने पर है, लेकिन आने वाले समय में दूसरी कंपनियों और ओपन सोर्स डेवलपर्स के पास भी मायथॉस 5 या उससे बेहतर क्षमताएं होंगी।

साइबर सिक्योरिटी कंसल्टिंग फर्म- TPO ग्रुप की चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर तारा व्हीलर का कहना है कि यह सोचना बेहद नासमझी होगी कि कोई और कंपनी ऐसी तकनीक नहीं बनाएगी। (REF. )

माना जाता है कि एंथ्रोपिक जैसी कई और एआई कंपनियां ऐसे टूल बना चुकी हैं और अपनी तकनीक उन्होंने छुपाकर रखी है, यह देखने के लिए कि अमेरिकी सरकार एंथ्रोपिक के साथ कैसा व्यवहार दिखाती है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

चीन के पड़ोसी देश को ब्रह्मोस बेचने जा रहा भारत

नागपुर: भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के निर्यात को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के प्रमुख जयतीर्थ...
राष्ट्रीय 
चीन के पड़ोसी देश को ब्रह्मोस बेचने जा रहा भारत

भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट द्वारा रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

फिरोजाबाद, भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में गाँधी पार्क स्थित श्री रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने...
उत्तर प्रदेश 
भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट द्वारा रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आईआईटी-दिल्लीका कमाल

आईआईटी दिल्ली : आईआईटी-दिल्ली ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में लगातार दूसरे वर्ष भारतीय संस्थानों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त...
शिक्षा-रोजगार 
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आईआईटी-दिल्लीका कमाल

यूक्रेन ने रूस की ऑयल रिफाइनरी पर दागी मिसाइलें  

मॉस्को : मॉस्को में एक ऑयल रिफ़ाइनरी को गुरुवार को यूक्रेन द्वारा इस हफ़्ते दूसरी बार निशाना बनाए जाने के...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूक्रेन ने रूस की ऑयल रिफाइनरी पर दागी मिसाइलें  

7 करोड़ कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा! 

ईपीएफ ब्याज : देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों...
कारोबार 
7 करोड़ कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा! 

उत्तर प्रदेश

भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट द्वारा रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

फिरोजाबाद, भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में गाँधी पार्क स्थित श्री रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने...
उत्तर प्रदेश 
भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट द्वारा रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

फिरोजाबाद, सुहागनगरी में लगभग 1 सफ्ताह से ऑटो व ई रिक्शा चालकों द्वारा किराया में बृद्धि कर सवारियों को लूटा...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

हज से लौटने पर किया गया स्वागत

   बदायूं। शहर के मोहल्ला फरशोरी टोला निवासी सुहैल फरशोरी अपनी पत्नी के साथ 3 मई को हज की पवित्र यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
हज से लौटने पर किया गया स्वागत

डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस

एलडीए ने सिंचाई विभाग की जमीन बताकर अवैध घोषित किया
उत्तर प्रदेश 
डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस