राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत के कितने करीब पहुंचा BJP का NDA गठबंधन

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बहुमत: राज्यसभा की 27 सीटों पर चुनाव के बाद उच्च सदन का गणित काफी हद तक BJP की लीडरशिप वाले NDA गठबंधन के पक्ष में होता नजर आ रहा है। झारखंड के राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी की जीत के बाद NDA का आंकड़ा 153 तक पहुंच गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में TMC के 4 राज्यसभा सांसदों सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बड़ाईक और कोयल मलिक के इस्तीफे के बाद 4 और सीटें खाली हो गई हैं। इन पर चुनाव के बाद NDA बढ़कर 157 तक पहुंच सकता है क्योंकि पश्चिम बंगाल में आंकड़े BJP के पक्ष में हैं।


संविधान संशोधन के लिए NDA को चाहिए 164 सांसद
जान लें कि संविधान संशोधन के लिए NDA को राज्यसभा में 164 सांसदों के वोटों के समर्थन की जरूरत है जो उच्च सदन में दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा है। पश्चिम बंगाल में 4 राज्यसभा सीटें जीतने के बाद NDA 157 तक पहुंच सकता है। इसके बाद NDA दो-तिहाई बहुमत से बस 7 सीटें कम रह जाएगा।

कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान 17 जून से, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित ये खबर भी पढ़े : कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान 17 जून से, राहुल गांधी करेंगे छात्र सम्मेलनों को संबोधित

NDA के पास अभी इन 153 सांसदों का है समर्थन
पार्टी    सीटें
BJP    115
TDP    04
JDU    04
AIADMK    04
NCP    04
Shiv Sena    02
AGP    01
RLM    01
PMK    01
RPI (A)    01
JSP    01
NPP    01
RLD    01
Nominated    07
Independents    03
UPPL    02 (1 सदस्य का बाहरी समर्थन)
ZPM    01 (बाहरी समर्थन)
YSRCP के सांसदों का साथ मिले तो 161 तक पहुंचेगा NDA
साथ ही, जैसे परिसीमन विधेयक पर NDA को YSRCP का साथ मिला था, अगर वैसे ही आगे भी NDA को YSRCP के 4 सांसदों का सपोर्ट मिलता है तो उसका आंकड़ा 161 तक पहुंच सकता है जो दो-तिहाई बहुमत 164 से सिर्फ 3 कम है। दो-तिहाई बहुमत से NDA का आंकड़ा अभी भी 3 कम रहेगा।

ऋषि-मुनि देश की एकता के वास्तविक शिल्पकार, महर्षि अगस्त्य इसके सबसे बड़े प्रतीक : उपराष्ट्रपति ये खबर भी पढ़े : ऋषि-मुनि देश की एकता के वास्तविक शिल्पकार, महर्षि अगस्त्य इसके सबसे बड़े प्रतीक : उपराष्ट्रपति

INDIA अलायंस के साथ अभी 63 सांसद
पार्टी    सीटें
Congress    30
TMC    09
SP    04
CPM    03
JMM    03
JKNC    03
RJD    03
CPI    02
IUML    02
KCM    01
NCP-SP    01
Shiv Sena (UBT)    01
Independent    01
26 सांसद जो NDA और INDIA गठबंधन से हैं अलग
पार्टी    सीटें
DMK    08
BJD    05
YSRCP    04
AAP    03
BRS    03
BSP    01
MNM    01
DMDK    01
164 के जादुई आंकड़े तक कैसे पहुंच सकता है NDA? 
ऐसे में अगर BJP, INDIA अलायंस या अन्य पार्टियों के 3 और सांसदों को साथ देने के लिए मना लेती है या राज्यसभा में बिल पर वोटिंग के वक्त कुछ सांसद वॉकआउट कर देते हैं तो सरकार संविधान संशोधन का बिल पास करा सकती है।

20 जून से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पंजाब में शुरू करेंगे चुनाव अभियान ये खबर भी पढ़े : 20 जून से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पंजाब में शुरू करेंगे चुनाव अभियान

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

धमाके की साजिश, तेलंगाना के जुबेर ने दिए थे डेटोनेटर

ऊधमसिंहनगर: ऊधमसिंहनगर जिले के गदरपुर से संदिग्ध कट्टरपंथी मोहम्मद सलाउद्दीन को गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ की पूछताछ में उसने...
उत्तराखंड 
धमाके की साजिश, तेलंगाना के जुबेर ने दिए थे डेटोनेटर

चीन के पड़ोसी देश को ब्रह्मोस बेचने जा रहा भारत

नागपुर: भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के निर्यात को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के प्रमुख जयतीर्थ...
राष्ट्रीय 
चीन के पड़ोसी देश को ब्रह्मोस बेचने जा रहा भारत

भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट द्वारा रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

फिरोजाबाद, भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में गाँधी पार्क स्थित श्री रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने...
उत्तर प्रदेश 
भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट द्वारा रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आईआईटी-दिल्लीका कमाल

आईआईटी दिल्ली : आईआईटी-दिल्ली ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में लगातार दूसरे वर्ष भारतीय संस्थानों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त...
शिक्षा-रोजगार 
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आईआईटी-दिल्लीका कमाल

यूक्रेन ने रूस की ऑयल रिफाइनरी पर दागी मिसाइलें  

मॉस्को : मॉस्को में एक ऑयल रिफ़ाइनरी को गुरुवार को यूक्रेन द्वारा इस हफ़्ते दूसरी बार निशाना बनाए जाने के...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूक्रेन ने रूस की ऑयल रिफाइनरी पर दागी मिसाइलें  

उत्तर प्रदेश

भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट द्वारा रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

फिरोजाबाद, भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में गाँधी पार्क स्थित श्री रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने...
उत्तर प्रदेश 
भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट द्वारा रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

फिरोजाबाद, सुहागनगरी में लगभग 1 सफ्ताह से ऑटो व ई रिक्शा चालकों द्वारा किराया में बृद्धि कर सवारियों को लूटा...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

हज से लौटने पर किया गया स्वागत

   बदायूं। शहर के मोहल्ला फरशोरी टोला निवासी सुहैल फरशोरी अपनी पत्नी के साथ 3 मई को हज की पवित्र यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
हज से लौटने पर किया गया स्वागत

डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस

एलडीए ने सिंचाई विभाग की जमीन बताकर अवैध घोषित किया
उत्तर प्रदेश 
डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस