कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटा छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटा में छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर सियासी बयानबाजी चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए उनपर नीट परीक्षा से ठीक तीन दिन पहले इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि मात्र तीन दिन के बाद नीट की परीक्षा दोबारा संपन्न होने जा रही है। इस विषय को लेकर जहां एक तरफ सभी छात्र पूर्ण मनोयोग से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वहीं सरकार पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ इस पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने के लिए कमर कसे हुए है।

उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ सरकार संवेदनशीलता के साथ काम करती हुई दिखाई दे रही है, वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कुटिलता का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्र जीवन में भी असफल रहे, जिस कंपनी में नौकरी की वहां भी असफल रहे, कंपनी चलाई वहां भी असफल रहे और नेता के रूप में भी असफल रहे।

भाजपा प्रवक्ता त्रिवेदी ने पूछा कि परीक्षा से पूर्व के आखिरी 72 घंटे, जिस समय परीक्षार्थी पूरी एकाग्रता के साथ मानसिक रूप से तनावमुक्त होकर अंतिम चरण की तैयारी करना चाहता है, उस समय कांग्रेस इस प्रकार का आयोजन करके छात्रों की एकाग्रता को भंग करके उनके मन में भय और तनाव उत्पन्न करके उन्हें मानसिक यातना क्यों देना चाह रही है?

त्रिवेदी ने कहा कि जब परीक्षा दोबारा कराने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है और न्यायपालिका भी मामले का संज्ञान ले चुकी है, तो कांग्रेस अब आखिर क्या मांग कर रही है। उन्होंने राजस्थान को विरोध का केंद्र बनाने पर भी सवाल उठाया। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान राजस्थान में 19 परीक्षा पत्र लीक हुए थे, लेकिन तब किसी एक मामले में भी कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, भाजपा सरकार के पिछले ढाई वर्षों के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की रैली में छात्रों की भीड़ जुटाने के लिए छात्रावासों, पीजी और गेस्ट हाउस संचालकों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने पूछा कि परीक्षा से महज 72 घंटे पहले ऐसा क्यों किया जा रहा है।

भाजपा प्रवक्ता त्रिवेदी ने कांग्रेस पर सुनियोजित साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह कांग्रेस की "टूलकिट मानसिकता" का उदाहरण है। जब दोबारा परीक्षा का निर्णय हो चुका है और न्यायालय भी इस पर संज्ञान ले चुका है तो आप किस बात की मांग कर रहे हैं?

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में डीजे के आने से हुआ हादसा सीतापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में सावन मास...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

बांकीपुर उपचुनाव के आठवें राउंड में प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी

मतगणना अभी जारी निर्वाचन आयोग की निगरानी में मतगणना पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की...
बिहार 
बांकीपुर उपचुनाव के आठवें राउंड में प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी

केजरीवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन पर सभी खिलाड़ियों को...
राष्ट्रीय 
केजरीवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री परेशान

गोरखपुर। मानक से कम वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर सोमवार सुबह से गोरखपुर की सिटी बस सेवा पूरी...
उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री परेशान

सरकार के उजाले के दावों पर बिजली संकट का अंधेरा भारी, दो महीने से नहीं बदला बिजली का पोल

जैतीपुर/शाहजहांपुर। विकासखंड जैतीपुर के ग्राम रामपुर में बिजली संकट से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार,...
उत्तर प्रदेश 
सरकार के उजाले के दावों पर बिजली संकट का अंधेरा भारी, दो महीने से नहीं बदला बिजली का पोल

उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में डीजे के आने से हुआ हादसा सीतापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में सावन मास...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री परेशान

गोरखपुर। मानक से कम वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर सोमवार सुबह से गोरखपुर की सिटी बस सेवा पूरी...
उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री परेशान

सरकार के उजाले के दावों पर बिजली संकट का अंधेरा भारी, दो महीने से नहीं बदला बिजली का पोल

जैतीपुर/शाहजहांपुर। विकासखंड जैतीपुर के ग्राम रामपुर में बिजली संकट से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार,...
उत्तर प्रदेश 
सरकार के उजाले के दावों पर बिजली संकट का अंधेरा भारी, दो महीने से नहीं बदला बिजली का पोल

सावन के बादलों से संवाद करते हैं "काशी विश्वनाथ धाम" के शिखर

सावन का सोमवार काशी में केवल एक धार्मिक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय आध्यात्मिक चेतना का जीवंत उत्सव बन जाता है।...
उत्तर प्रदेश 
सावन के बादलों से संवाद करते हैं "काशी विश्वनाथ धाम" के शिखर