ऋषि-मुनि देश की एकता के वास्तविक शिल्पकार, महर्षि अगस्त्य इसके सबसे बड़े प्रतीक : उपराष्ट्रपति

- ऋषि अगस्त्य भारत की एकता और सांस्कृतिक पहचान को समझने की कुंजी हैं : सुनील आंबेकर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि भारत की एकता के वास्तविक शिल्पकार राजा या राजनीतिक संस्थाएं नहीं, बल्कि देश के ऋषि और मुनि रहे हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि अगस्त्य (अगत्थियार) भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता के सबसे बड़े प्रतीकों में से एक हैं।

उपराष्ट्रपति भवन में सोमवार को आयोजित एक समारोह में उपराष्ट्रपति ‘अगत्थियार – द यूनिफायर’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक ओ. शमा भट और डॉ. एम. एन. सुधा हैं, जबकि इसका तमिल अनुवाद प्रोफेसर कल्याणी ने किया है। पुस्तक का प्रकाशन तमिल साहित्यिक पत्रिका ‘कलैमगल’ ने किया है।

 मप्र में मानसून की दस्तक करीब, 15-18 जून के बीच एंट्री के आसार, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े :  मप्र में मानसून की दस्तक करीब, 15-18 जून के बीच एंट्री के आसार, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत की भाषाएं एक-दूसरे की प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि बहनें हैं, जिन्होंने सदियों से आपसी सम्मान और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से एक-दूसरे को समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि भारत की एकता कोई आधुनिक अवधारणा नहीं, बल्कि हजारों वर्षों पुरानी सभ्यतागत सच्चाई है।

आईपीएस अधिकारी के पिता से जमीन खरीद फरोख्त का झांसा देकर 2.27 करोड़ की ठगी, मुकदमा दर्ज ये खबर भी पढ़े : आईपीएस अधिकारी के पिता से जमीन खरीद फरोख्त का झांसा देकर 2.27 करोड़ की ठगी, मुकदमा दर्ज

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि तमिल भाषा से अनेक लोगों को लाभ मिला है, लेकिन तमिल के लिए जीवन समर्पित करने वाले विद्वानों को आज उचित पहचान नहीं मिल रही है। उन्होंने तमिल साहित्यकार यू. वी. स्वामीनाथ अय्यर के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने तमिल साहित्य की अमूल्य धरोहर को संरक्षित करने का ऐतिहासिक कार्य किया।

मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव ये खबर भी पढ़े : मुरादाबाद में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गांव में भारी तनाव

राधाकृष्णन ने कहा कि लेखकों ने शोध के आधार पर देश के विभिन्न हिस्सों में ऋषि अगस्त्य से जुड़ी परंपराओं और संदर्भों का व्यापक संकलन किया है तथा यह पुस्तक भारत की सांस्कृतिक एकता के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि अगस्त्य उत्तर और दक्षिण भारत दोनों की परंपराओं में समान रूप से पूजनीय हैं और हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि आज जब देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक पहचान पर व्यापक चर्चा हो रही है, ऐसे समय में ऋषि अगस्त्य के जीवन और योगदान को याद करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि ऋषि अगस्त्य केवल एक धार्मिक या पौराणिक व्यक्तित्व नहीं हैं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत में दक्षिणापथ की अवधारणा के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों को एक सांस्कृतिक सूत्र में देखा जाता था और ऋषि अगस्त्य उस परंपरा के प्रमुख वाहक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऋषि अगस्त्य का उल्लेख साहित्य, परंपराओं और लोक स्मृतियों में व्यापक रूप से मिलता है। विशेष रूप से तमिल भाषा और व्याकरण के विकास में उनका योगदान उन्हें उत्तर और दक्षिण भारत के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु बनाता है।

आंबेकर ने कहा कि आज देश के लोग अपनी जड़ों और सांस्कृतिक पहचान को समझने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोग भगवान मुरुगन और ऋषि अगस्त्य जैसी महान परंपराओं को समझें, तो वे भारत की वास्तविक सांस्कृतिक आत्मा को बेहतर ढंग से जान सकेंगे।

उन्होंने अपने तमिलनाडु और दक्षिण भारत के विभिन्न मंदिरों तथा सांस्कृतिक आयोजनों के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वहां आज भी अनेक प्राचीन परंपराएं जीवंत हैं। उन्होंने कहा कि भारत की पारंपरिक कलाएं, साहित्य, मंदिर परंपराएं और सांस्कृतिक धरोहरें देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

आंबेकर ने पुस्तक के प्रकाशन को एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसके लेखकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने लोगों से पुस्तक पढ़ने और ऋषि अगस्त्य के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक एकता के संदेश को समझने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ‘कलैमगल’ पत्रिका के संपादक कीलाम्बुर शंकर सुब्रमणियन, वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार मलान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। बैंकिंग संस्थाएं देश की आर्थिक प्रगति और वित्तीय समावेशन की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ओईएफ क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

हाथरस। भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा ,हाथरस द्वारा पिछले 1 महीने से पुरुषोत्तम मास में चल रही प्याऊ सेवा का...
उत्तर प्रदेश 
श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

ऋषि-मुनि देश की एकता के वास्तविक शिल्पकार, महर्षि अगस्त्य इसके सबसे बड़े प्रतीक : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि भारत की एकता के वास्तविक शिल्पकार राजा या राजनीतिक संस्थाएं...
राष्ट्रीय  राज्य 
ऋषि-मुनि देश की एकता के वास्तविक शिल्पकार, महर्षि अगस्त्य इसके सबसे बड़े प्रतीक : उपराष्ट्रपति

सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा : पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़

जयपुर। नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में सोमवार को शहीद स्मारक...
राष्ट्रीय  राज्य  राजस्थान 
सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा : पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़

परमार्थ निकेतन में योग दिवस काउंटडाउन का भव्य आयोजन, गंगा तट पर गूंजा योग का संदेश

ऋषिकेश। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में रविवार को सात दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम का...
राज्य  उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में योग दिवस काउंटडाउन का भव्य आयोजन, गंगा तट पर गूंजा योग का संदेश

उत्तर प्रदेश

डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। बैंकिंग संस्थाएं देश की आर्थिक प्रगति और वित्तीय समावेशन की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ओईएफ क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

हाथरस। भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा ,हाथरस द्वारा पिछले 1 महीने से पुरुषोत्तम मास में चल रही प्याऊ सेवा का...
उत्तर प्रदेश 
श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

बदायूं। हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूं के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर ख़ां ने अपने लगभग...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता 

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने भीषण गर्मी के दौरान प्रदेश में लगातार बढ़ रहे विद्युत फाल्ट,दुर्घटनाओं तथा संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता