भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट द्वारा रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन
फिरोजाबाद, भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में गाँधी पार्क स्थित श्री रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा के सम्बन्ध में राष्ट्रीय कथा वाचक गौरव दीक्षित महाराज द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन शिवम रेस्टोरेन्ट में किया गया
वार्ता के दौरान आचार्य गौरव दीक्षित ने बताया कि भागवत सेवा धाम परिवार ट्रस्ट के बैनर तले फिरोजाबाद जनपद में पहली बार ऐसी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे तुलसी कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा। और अन्तिम दिन वही तुलसी कलश, यात्रा में शामिल होने वाली मातृ शक्ति को प्रसाद के रूप में भेंट किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य है, कि हर घर मे तुलसी होनी चाहिये, इसी को लेकर पहली बार कलश यात्रा की जगह तुलसी कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा। जिससे हर परिवार में तुलसी की सुबह-शाम पूजा हो सके। और लोगो मे सनातनी का प्रचार हो।
आचार्य गौरव दीक्षित ने बताया कि तुलसी कलश यात्रा में भाग लेने वाली 11 मातृ शक्तियों का चयन कर लकी ड्रा के माध्यम से चाँदी के राधा कृष्ण भेंट किये जायेंगे। और यात्रा में शामिल सभी मातृ शक्तियों को रूद्राक्ष प्रसाद के रूप में भेंट किये जायेंगे।
उन्होंने बताया 29 जून 2026 दिन सोमवार को तुलसी कलश यात्रा का आयोजन श्री राधाकृष्ण मन्दिर से प्रातः 08 बजे निकलेगी जो सदर बाजार, सेंट्रल चौराहे, गाँधी पार्क चौराहे होते हुए रामचन्द्र पालीवाल हॉल पर पहुंचकर सम्पन्न होगी।
उसके बाद 29 जून दोपहर 03 बजे से शाम 07 बजे तक भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा।
आचार्य गौरव दीक्षित ने फिरोजाबाद के सभी धर्म प्रेमियों से भागवत कथा में पधारकर धर्म लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया है।
वार्ता के दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर, महापौर कामिनी राठौर, विनोद गंगाचार्य, डॉ राधेश्याम कुशवाह, यज्ञपति विपिन शर्मा, गुड्डा पहलवान,मयंक शर्मा, कन्हैया उपाध्याय, शालू गुप्ता, शिवम गुप्ता सहित भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट के अन्य सेवकगण मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
