नाइजर में एयरपोर्ट पर आतंकी हमला, 11 सैनिकों की मौत, 22 दहशतगर्द ढेर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नियामी (नाइजर)। नाइजर की राजधानी नियामी में डियोरी हमानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार तड़के आतंकवादी हमला हुआ है।एयरपोर्ट पर एक घंटे से ज्यादा समय तक धमाके और गोलीबारी होती रही। नाइजर गणराज्य की सैन्य सरकार की शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया कि हमले में 11 सैनिक और 22 आतंकवादी मारे गए।

अंग्रेजी भाषा के समाचार पत्र 'प्रीमियर टाइम्स' नाइजीरिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में दो आम नागरिकों की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह गोलीबारी एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार के पास शुरू हुई। इसके बाद सुरक्षा बलों को सारे परिसर को घेर लिया।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने परमाणु सामग्री उत्पादन सुविधा केंद्र का दौरा किया ये खबर भी पढ़े : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने परमाणु सामग्री उत्पादन सुविधा केंद्र का दौरा किया

स्थानीय लोगों ने बताया कि सेना की घेराबंदी के बाद आतंकवादी इधर-उधर भागने लगे। नाइजर की सेना ने दहशतगर्दों का पीछा किया। भागते समय आतंकवादी हथियारों का जखीरा वहीं छोड़ गए थे। अभी तक किसी भी समूह ने एयरपोर्ट पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इसी साल जनवरी में इसी एयरपोर्ट पर ऐसी ही एक घटना हो चुकी है।

 दुबई सड़क हादसे में मारे गए छह भारतीय प्रवासी और एक श्रीलंका का रहने वाला युवा ये खबर भी पढ़े :  दुबई सड़क हादसे में मारे गए छह भारतीय प्रवासी और एक श्रीलंका का रहने वाला युवा

इस्लामिक स्टेट इन द साहेल से जुड़े हथियारबंद आतंकवादियों ने मोर्टार और ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए कई तरफ से हमला किया था। उन्होंने नागरिक टर्मिनल और उससे सटे एयर बेस 101, दोनों को निशाना बनाया था। यह एयर बेस देश के सैन्य अभियानों के लिए एक अहम रणनीतिक केंद्र है। जनवरी के हमले में नाइजर की सेना के साथ रूसी अफ्रीका कॉर्प्स के लड़ाके भी थे। इन्होंने कई आतंकवादियों को मार गिराते हुए कुछ जीवित पकड़ लिया था। इस हमले में रनवे, सैन्य वाहनों और कमर्शियल विमानों को भी भारी नुकसान पहुँचाया।

जी-7 में पीएम मोदी की जेलेंस्की से मुलाकात, शांति और सहयोग पर जोर ये खबर भी पढ़े : जी-7 में पीएम मोदी की जेलेंस्की से मुलाकात, शांति और सहयोग पर जोर

नाइजर एक दशक से ज्यादा समय से संगठित इस्लामी उग्रवादी विद्रोह का सामना कर रहा है। अपने पड़ोसी देशों माली और बुर्किना फासो की तरह नाइजर में भी सैन्य शासन है। इस सैन्य सरकार ने व्यापक क्षेत्रीय हिंसा को निर्णायक रूप से खत्म करने का वादा करते हुए सत्ता पर कब्जा किया था। नाइजर हिंसक चरमपंथ के ख़िलाफ एक जटिल और कई मोर्चों पर लड़ी जा रही लड़ाई के केंद्र में है। चरमपंथ ने 2010 के दशक के मध्य से ही पूरे साहेल क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है।

इस समय नाइजर को अलग-अलग तरह के विद्रोही समूहों का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिम में (माली और बुर्किना फासो की सीमाओं के पास), यह आईएस-साहेल और अल-कायदा से जुड़े जेएनआईएम से लड़ रहा है। दक्षिण-पूर्व में (लेक चाड के पास), यह बोको हराम और इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस से मुकाबला कर रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

औद्योगिक विकास को रफ्तार, 80 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन, 5 हजार से अधिक को रोजगार

मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासोन्मुखी नीतियों के चलते मीरजापुर में औद्योगिक विकास तेजी से गति पकड़ रहा है।...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
औद्योगिक विकास को रफ्तार, 80 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन, 5 हजार से अधिक को रोजगार

तृणमूल में बढ़ा अंदरूनी घमासान, पार्टी फंड के बैंक खातों को फ्रीज करने की मांग

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस में जारी आंतरिक संघर्ष अब पार्टी के वित्तीय मामलों तक पहुंच गया है। पार्टी नेतृत्व को लेकर...
पश्चिम बंगाल 
तृणमूल में बढ़ा अंदरूनी घमासान, पार्टी फंड के बैंक खातों को फ्रीज करने की मांग

पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के रॉयल सिटी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के ऊपर...
उत्तर प्रदेश 
पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा टीन...
उत्तर प्रदेश 
मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में शुक्रवार सुबह धान की रोपाई के...