मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को मिला युवाओं का भरपूर समर्थन, 700 से अधिक आवेदन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित होने वाली निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वर्ष जिले में चार केंद्रों पर शुरू होने वाली कक्षाओं के लिए अब तक 700 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

इस बार पंचशील बालक इंटर कॉलेज और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय को भी कोचिंग केंद्र के रूप में शामिल किया गया है। योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कराई जाएगी।

नीट की पुनः परीक्षा जानें एनटीए ने क्या-क्या किए गए हैं बदलाव? ये खबर भी पढ़े : नीट की पुनः परीक्षा जानें एनटीए ने क्या-क्या किए गए हैं बदलाव?

सबसे अधिक आवेदन मिहिर भोज इंटर कॉलेज में यूपीएससी, नीट और जेईई की कक्षाओं के लिए करीब 300 आवेदन प्राप्त हुए हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर लाइब्रेरी में संचालित होने वाली विशेष यूपीएससी कक्षाओं के लिए 195 आवेदन आए हैं। साथ ही पंचशील बालक इंटर कॉलेज और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के लिए भी 230 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों के चयन के लिए 1 से 7 जुलाई के बीच प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम 11 जुलाई को घोषित होंगी।

कानपुर में साइबर वॉरियर्स, नया कोर्स शुरू ये खबर भी पढ़े : कानपुर में साइबर वॉरियर्स, नया कोर्स शुरू

चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं 15 जुलाई से शुरू की जाएंगी। कक्षाओं में विषय विशेषज्ञों की ओर से पाठ्यक्रम आधारित अध्ययन के साथ उत्तर लेखन, समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास और साक्षात्कार की तैयारी भी कराई जाएगी।

री-नीट से पहले भीलवाड़ा में फर्जी पेपर माफिया का भंडाफोड़, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : री-नीट से पहले भीलवाड़ा में फर्जी पेपर माफिया का भंडाफोड़, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना को लेकर युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन वर्षों में योजना से जुड़े 30 से अधिक अभ्यर्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुके हैं।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

री-नीट से पहले भीलवाड़ा में फर्जी पेपर माफिया का भंडाफोड़, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

भीलवाड़ा। री-नीट परीक्षा से महज तीन दिन पहले भीलवाड़ा में पुलिस ने फर्जी पेपर बेचने वाले एक छात्र को गिरफ्तार...
शिक्षा-रोजगार  राजस्थान 
री-नीट से पहले भीलवाड़ा में फर्जी पेपर माफिया का भंडाफोड़, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

मध्य प्रदेश : 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कम वर्षा से खरीफ बुवाई पर संकट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। सामान्यतः 15-16 जून तक प्रदेश में दस्तक देने वाला...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश : 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कम वर्षा से खरीफ बुवाई पर संकट

शादी की खबर लेकर लौट रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

कामरूप (असम)। कामरूप (ग्रामीण) जिलांतर्गत रंगिया में बीती रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों की...
राष्ट्रीय 
शादी की खबर लेकर लौट रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत,  परिवार में मचा कोहराम

तेज बारिश-आंधी में बड़ा हादसा, कमजोर बाउंड्री वॉल गिरने से मजदूरों पर टूटा कहर

  रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार शाम हुई तेज आंधी, तूफान और बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा...
छत्तीसगढ़ 
तेज बारिश-आंधी में बड़ा हादसा, कमजोर बाउंड्री वॉल गिरने से मजदूरों पर टूटा कहर

पश्चिम मेदिनीपुर में योग दिवस की तैयारियां तेज, जागरूकता पदयात्रा में उमड़े लोग

पश्चिम मेदिनीपुर। आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम मेदिनीपुर में योग दिवस की तैयारियां तेज, जागरूकता पदयात्रा में उमड़े लोग

उत्तर प्रदेश

औद्योगिक विकास को रफ्तार, 80 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन, 5 हजार से अधिक को रोजगार

मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासोन्मुखी नीतियों के चलते मीरजापुर में औद्योगिक विकास तेजी से गति पकड़ रहा है।...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
औद्योगिक विकास को रफ्तार, 80 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन, 5 हजार से अधिक को रोजगार

पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के रॉयल सिटी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के ऊपर...
उत्तर प्रदेश 
पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा टीन...
उत्तर प्रदेश 
मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में शुक्रवार सुबह धान की रोपाई के...
उत्तर प्रदेश 
किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां