पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के रॉयल सिटी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के ऊपर आपसी कहासुनी के बाद दो लोगों ने बृहस्पतिवार की देर रात को गोली चला दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के अच्छेजा गांव के पास स्थित रॉयल सिटी कॉलोनी में रहने वाले जीवन किशोर पुत्र रामदास उम्र 50 वर्ष मूलनिवासी जनपद फर्रुखाबाद को बीती रात को उनके पड़ोसी विशाल कश्यप एवं उसके साथी विक्की ने मामूली कहासुनी में गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आपसी विवाद के बाद दोनों ने मृतक को गोली मारी है। उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

विभिन्न खाद्य पदार्थों के 05 नमूने जांच हेतु भेजे गये प्रयोगशाला ये खबर भी पढ़े : विभिन्न खाद्य पदार्थों के 05 नमूने जांच हेतु भेजे गये प्रयोगशाला

सीएम डैशबोर्ड के अनुसार राजस्व कार्यों की समीक्षा में डीएम सख्त,खराब प्रगति पर जताई नाराजगी ये खबर भी पढ़े : सीएम डैशबोर्ड के अनुसार राजस्व कार्यों की समीक्षा में डीएम सख्त,खराब प्रगति पर जताई नाराजगी

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 711 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर

नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शुरुआत बेहद खराब रही...
कारोबार 
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 711 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर

राजस्थान: 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, श्रीगंगानगर में 3 इंच से ज्यादा बारिश

जयपुर। राजस्थान में गुरुवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी...
राजस्थान 
राजस्थान: 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, श्रीगंगानगर में 3 इंच से ज्यादा बारिश

री-नीट से पहले भीलवाड़ा में फर्जी पेपर माफिया का भंडाफोड़, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

भीलवाड़ा। री-नीट परीक्षा से महज तीन दिन पहले भीलवाड़ा में पुलिस ने फर्जी पेपर बेचने वाले एक छात्र को गिरफ्तार...
शिक्षा-रोजगार  राजस्थान 
री-नीट से पहले भीलवाड़ा में फर्जी पेपर माफिया का भंडाफोड़, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

मध्य प्रदेश : 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कम वर्षा से खरीफ बुवाई पर संकट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। सामान्यतः 15-16 जून तक प्रदेश में दस्तक देने वाला...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश : 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कम वर्षा से खरीफ बुवाई पर संकट

शादी की खबर लेकर लौट रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

कामरूप (असम)। कामरूप (ग्रामीण) जिलांतर्गत रंगिया में बीती रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों की...
राष्ट्रीय 
शादी की खबर लेकर लौट रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत,  परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश

औद्योगिक विकास को रफ्तार, 80 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन, 5 हजार से अधिक को रोजगार

मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकासोन्मुखी नीतियों के चलते मीरजापुर में औद्योगिक विकास तेजी से गति पकड़ रहा है।...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
औद्योगिक विकास को रफ्तार, 80 इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन, 5 हजार से अधिक को रोजगार

पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के रॉयल सिटी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के ऊपर...
उत्तर प्रदेश 
पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, व्यक्ति की मौत से फैली सनसनी

मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा टीन...
उत्तर प्रदेश 
मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में शुक्रवार सुबह धान की रोपाई के...
उत्तर प्रदेश 
किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां