राजस्थान: 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, श्रीगंगानगर में 3 इंच से ज्यादा बारिश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में गुरुवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी राज्य के 12 जिलों में तेज आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि बाड़मेर, पाली, जालोर और सिरोही को छोड़कर शेष सभी जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

प्रदेश में गुरुवार को चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, कोटा, बारां और बूंदी सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश श्रीगंगानगर जिले के विजयनगर क्षेत्र में 80 मिमी (तीन इंच से अधिक) मापी गई। इसके अलावा अनूपगढ़ में 26 मिमी और हनुमानगढ़ के पल्लू क्षेत्र में 23 मिमी बारिश मापी गई।

तेज बारिश के कारण श्रीगंगानगर में कई सड़कों पर पानी भर गया, वहीं उदयपुर के खेरवाड़ा कस्बे में भी बारिश के बाद सड़कों पर पानी बहने लगा। हालांकि बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है।

वहीं, दो दिन की राहत के बाद प्रदेश में दिन का तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 41.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा बीकानेर में 40.4, चूरू में 40.2, अलवर में 40 और जोधपुर में 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

शोर-शराबे से नाराज सांसद हनुमान बेनीवाल ने माइक फेंककर छोड़ा मंच ये खबर भी पढ़े : शोर-शराबे से नाराज सांसद हनुमान बेनीवाल ने माइक फेंककर छोड़ा मंच

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट होगा पेश रांची। झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र...
झारखंड 
झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

वैज्ञानिक अध्ययन सार्वजनिक करने की मांग नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऐतिहासिक नगर महेश्वर में गुरुवार सुबह...
मध्य प्रदेश 
80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

स्वामी वेदविद्यानन्द ने स्वामी चिदानन्द से की भेंट, हुआ स्वागत

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने उन्हें वेद विद्यालयों की स्थापना, विशुद्ध वैदिक स्वर परम्परा के संरक्षण एवं गुरूकुलों में शास्त्रार्थ संस्कृति...
उत्तराखंड 
स्वामी वेदविद्यानन्द ने स्वामी चिदानन्द से की भेंट, हुआ स्वागत

उत्तर प्रदेश

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

भाई अली से मिलने झांसी जेल आ रहा था अबान झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा