री-नीट से पहले भीलवाड़ा में फर्जी पेपर माफिया का भंडाफोड़, 19 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भीलवाड़ा। री-नीट परीक्षा से महज तीन दिन पहले भीलवाड़ा में पुलिस ने फर्जी पेपर बेचने वाले एक छात्र को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। आरोपित टेलीग्राम चैनल बनाकर अभ्यर्थियों को असली पेपर के नाम पर फर्जी प्रश्नपत्र बेच रहा था।

पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन, नीट की किताब और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस आरोपित के बैंक खातों, नेटवर्क और ठगी के शिकार छात्रों की जानकारी जुटा रही है।

भीलवाड़ा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित 19 वर्षीय आकाश चौधरी है, जिसे गुरुवार मध्य रात करीब एक बजे शहर के पटेल नगर स्थित उसके घर से पकड़ा।

सीजेआई सूर्यकांत बोले- हर विवाद का समाधान कोर्ट नहीं, जरूरत समझने से निकलता है ये खबर भी पढ़े : सीजेआई सूर्यकांत बोले- हर विवाद का समाधान कोर्ट नहीं, जरूरत समझने से निकलता है

आकाश वर्तमान में जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। जांच में सामने आया कि उसने टेलीग्राम पर ‘पेपर माफिया’ नाम से चैनल बना रखा था, जिसके 52 सदस्य जुड़े हुए थे।

आरोपित अभ्यर्थियों को री-नीट परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देकर प्रत्येक पेपर के लिए चार-चार हजार रुपये वसूल रहा था। भुगतान के लिए वह क्यूआर कोड भेजकर अपने बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करवाता था।

प्रताप नगर थाना प्रभारी सुनील ताड़ा ने बताया कि भारत सरकार के एस-मेक पोर्टल के माध्यम से एसपी कार्यालय की विशेष शाखा को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर कोई व्यक्ति पेपर लीक के नाम पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित कर रहा है।

साथ ही डीएसटी को भी इनपुट मिला कि पटेल नगर स्थित एक मकान में रहने वाला युवक ऑनलाइन माध्यम से री-नीट परीक्षा का फर्जी पेपर बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देर रात दबिश देकर आकाश चौधरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित टेलीग्राम चेनल के जरिए संगठित तरीके से फर्जीवाड़ा कर रहा था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित अपनी पहचान छिपाने के लिए अमेरिका आधारित वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क और प्रॉक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा था। इसी माध्यम से वह टेलीग्राम अकाउंट संचालित कर अभ्यर्थियों से संपर्क करता था।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसका मोबाइल फोन, नीट की तैयारी संबंधी एक किताब और कई दस्तावेज जब्त किए। जांच में पता चला कि आकाश नीट की किताब के पन्नों को स्कैन कर डमी पेपर तैयार करता था और उन्हें असली परीक्षा प्रश्नपत्र बताकर छात्रों को भेजता था।

पुलिस के अनुसार आकाश चौधरी मूल रूप से चूरू जिले के रावतसर क्षेत्र से जुड़े परिवार का है। उसका परिवार करीब 25 वर्ष पहले रोजगार के सिलसिले में भीलवाड़ा आकर बस गया था। परिवार वर्तमान में पटेल नगर विस्तार क्षेत्र में रह रहा है।

आकाश ने भीलवाड़ा में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर 12वीं पास की। इसके बाद वह जयपुर जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक वह दो दिन पहले ही जयपुर से भीलवाड़ा लौटा था।

थाना प्रभारी सुनील ताड़ा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी पेपर बेचने, आईटी एक्ट और सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और बैंक खातों के लेन-देन की विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित ने अब तक कितने छात्रों को ठगा, खातों में कितनी रकम ट्रांसफर हुई और इस पूरे नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे रैकेट और इसके संचालन के तरीके का बड़ा खुलासा हो सकता है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान