विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजी केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा भारत - हरीश द्विवेदी

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को जोड़ने का सशक्त माध्यम बना सम्मेलन - विवेकानन्द मिश्र
बस्ती - केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को भाजपा कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के असम प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तथा उपस्थित जनों को विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर नई पहचान के साथ उभर रहा है और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का उद्देश्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों और अंत्योदय की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।
सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार जयंत मिश्र, यशकांत सिंह, रवि सोनकर, रमा शर्मा, जगदीश अग्रहरी, पुनीत ओझा, सुरेन्द्र पाण्डेय, कौशलेन्द्र पाल, गोपेश्वर त्रिपाठी एवं राजेश पाल चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

आर्थिक तंगी से जूझ रहे कारोबारी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम 

घर की सीढ़ियों पर फंदे से लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश 
आर्थिक तंगी से जूझ रहे कारोबारी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम 

हाईकोर्ट के आदेश के बाद जांच तेज,7 करोड़ के शिक्षा घोटाले में लखनऊ पहुंची सीबीआई

लखनऊ। बुधवार अयोध्या अमेठी के वित्त एवं लेखा विभाग में हुए करोड़ों रुपए के कथित घोटाले की जांच के सिलसिले...
उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट के आदेश के बाद जांच तेज,7 करोड़ के शिक्षा घोटाले में लखनऊ पहुंची सीबीआई

गन्ना विभाग के कर्मचारियों को मिली उन्नति, 308 विभागीय कार्मिकों को दिया प्रमोशन

राजपत्रित अधिकारी,खाण्डसारी निरीक्षक, लिपिक संवर्ग