शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य शुभारंभ 20 से
बस्ती - स्थानीय बेलवाडांडी मोहल्ले में बरगद के पेड़ के पास नव निर्मित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नगर भ्रमण, मूर्ति मिलाप, मंडप प्रवेश व वेदी पूजन 20 जून को, वेदी पूजा, जलाधिवास, फलाधिवास व अन्नाधिवास 21 जून को, प्राण प्रतिष्ठा हवन व वेदी पूजन 22 जून को व भंडारा व जागरण का आयोजन 23 जून को किया गया है।
श्रद्धालु इसकी तैयारियों में जुटे हैं। आयोजक मंडल के पदाधिकारी आकर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि शिव मंदिर बनने से मोहल्ले के श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा होगी और वे परिवार के साथ दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मंदिर में नियमित पूजा अर्चना और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। उन्होने श्रद्धालुओं से दिन में 11 बजे पहुंचकर पुण्य फल प्राप्त करने का आग्रह किया है। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पुरोहित आचार्य जयप्रकाश उपाध्याय के द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा। आयुष श्रीवास्तव, अंशुल श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव कक्कू, पंकज श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, सभासद जगदीप श्रीवास्तव बुल्लाहे सहित अन्य मोहल्लेवासियों का सराहनीय योगदान रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
