राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई टली , अब 29 जून को होगी सुनवाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में मंगलवार को सुनवाई टल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 जून को होगी।

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी शुक्ला ने बुधवार को बताया कि राहुल गांधी की वास्तविक आवाज और आरोप के तहत जमा की गई सीडी की आवाज के विधि विज्ञान प्रयोगशाला में मिलान को लेकर एक पुनरीक्षण याचिका (रिवीजन) दाखिल की गई है। इस मामले की पत्रावली लोअर कोर्ट से एडीजे कोर्ट 5 में पहुंच चुकी है।

 दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में तीन दिनों तक हल्की बारिश के आसार ये खबर भी पढ़े :  दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में तीन दिनों तक हल्की बारिश के आसार

एडीजे कोर्ट 5 में इस पुनरीक्षण याचिका पर 25 जून को बहस होनी है। पिछली सुनवाई में पत्रावली न पहुंचने के कारण बहस नहीं हो पाई थी। वहीं, मूल मानहानि मुकदमे में एमपीएमएलए कोर्ट ने सुनवाई के लिए 29 जून की तारीख तय की है।

गायत्री शक्तिपीठ में बड़े मंगलवार पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन     ये खबर भी पढ़े : गायत्री शक्तिपीठ में बड़े मंगलवार पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

यह मामला वर्ष 2018 का है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान 2018 मे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए मुकदमा चलाने का आदेश दिया था। फरवरी 2024 में राहुल गांधी ने अपनी जमानत करवाई थी और जुलाई में अपना बयान दर्ज करवाया था।

आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने जताई नाराजगी ये खबर भी पढ़े : आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने जताई नाराजगी

सुनवाई के दौरान, वादी पक्ष के अधिवक्ता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान की जमा की गई सीडी की आवाज का राहुल गांधी की वास्तविक आवाज से विधि विज्ञान प्रयोगशाला में मिलान करवाने का अनुरोध किया था। लोअर कोर्ट ने इस अनुरोध को खारिज कर दिया था, जिसके बाद विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने एडीजे पांच की कोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दाखिल की है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

महाराष्ट्र की सियासत में उलटफेर: उद्धव ठाकरे को झटका, शिवसेना यूबीटी में बड़ी टूट

मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र की सियासत में उलटफेर: उद्धव ठाकरे को झटका, शिवसेना यूबीटी में बड़ी टूट

रक्षा उत्पादन ने रचा इतिहास, 1.78 लाख करोड़ पहुंचा भारत का आंकड़ा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताई प्रसन्नता, इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान की बड़ी सफलता बताया
राष्ट्रीय 
रक्षा उत्पादन ने रचा इतिहास, 1.78 लाख करोड़ पहुंचा भारत का आंकड़ा

मालगाड़ी के डिब्बे में लगी भीषण आग, फायर टीम ने पाया काबू

फिरोजाबाद। लाइनपार थानाक्षेत्र अन्तर्गत गांव रूपसपुर के पास बुधवार शाम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर एक मालगाड़ी के डिब्बे में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मालगाड़ी के डिब्बे में लगी भीषण आग, फायर टीम ने पाया काबू

टेलीग्राम बैन फैसले पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल बोले, माफिया पर वार करो

नीट परीक्षा से पहले केंद्र सरकार पर साधा निशाना
राष्ट्रीय 
टेलीग्राम बैन फैसले पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल बोले, माफिया पर वार करो

उत्तर प्रदेश

मालगाड़ी के डिब्बे में लगी भीषण आग, फायर टीम ने पाया काबू

फिरोजाबाद। लाइनपार थानाक्षेत्र अन्तर्गत गांव रूपसपुर के पास बुधवार शाम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर एक मालगाड़ी के डिब्बे में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मालगाड़ी के डिब्बे में लगी भीषण आग, फायर टीम ने पाया काबू