निबंध लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अभिनव राठौर रहे अव्वल, राज्यमंत्री ने किया सम्मानित

कलीनगर के छात्र अभिनव राठौर ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, जिला स्तरीय समारोह में मिला सम्मान

Published By Pradeep Saxena
On
Pradeep Saxena Picture

प्रदीप सक्सेना

पीलीभीत तरुण मित्र। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजकीय संघटक महाविद्यालय, नवदिया धनेश में आयोजित निबंध लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कलीनगर कस्बे के छात्र अभिनव राठौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
राजकीय संघटक महाविद्यालय में समय-समय पर विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता, बौद्धिक विकास एवं कौशल परीक्षण के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अभिनव राठौर ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।महाविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने अभिनव राठौर को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की प्रतिभा ही देश का भविष्य तय करती है और ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।अभिनव राठौर की इस सफलता पर उनके परिवार, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

लेखक के बारे में

Pradeep Saxena Picture

पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव रखने वाले प्रदीप सक्सेना वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के पीलीभीत ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर मजबूत पकड़ और ज़मीनी रिपोर्टिंग उनकी पहचान है।

नवीनतम

अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अमौसी में लाखो कीमत की भूमि कराई कब्ज़ा मुक्त

लखनऊ। बुधवार अमौसी में नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 80 लाख रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अवैध...
उत्तर प्रदेश 
अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अमौसी में लाखो कीमत की भूमि कराई कब्ज़ा मुक्त

आईएमए व एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

लखनऊ।विश्व रक्तदाता दिवस,जो प्रति वर्ष 14 जून को मनाया जाता है,के उपलक्ष्य में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,द्वारा उसके आईएमए.चैरिटेबल ब्लड सेंटर...
उत्तर प्रदेश 
आईएमए व एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

आउटसोर्स निगम में 18,000 वेतन सुनिश्चित किया जाए : शैलेन्द्र दुबे

— बढ़ रही हैं दुर्घटनाएं और बिजली व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव
उत्तर प्रदेश 
आउटसोर्स निगम में 18,000 वेतन सुनिश्चित किया जाए : शैलेन्द्र दुबे

कॉल्विन के पास अवैध मीट की दुकानों की महापौर से शिकायत,कार्रवाई के दिए निर्देश

लखनऊ। बुधवार को जोन-4 के कॉल्विन कॉलेज निशातगंज वार्ड में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर सुषमा...