गायत्री शक्तिपीठ में बड़े मंगलवार पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया प्रसाद
बस्ती - गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर शक्तिपीठ में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा परिसर 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' के जयकारों से गुंजायमान रहा।सुबह के सत्र में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी महाराज का विशेष अभिषेक किया गया। इसके बाद दोपहर से मंदिर प्रबंधन और कार्यकर्ताओ द्वारा विशाल भंडारे की शुरुआत की गई। मंदिर के सदस्यों ने पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ व्यवस्था संभाली, जिससे हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बेहद सुगमता से प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारा देर शाम तक अनवरत चलता रहा।इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के सहायक प्रबंध ट्रस्टी राम चंद्र शुक्ल,जगदम्बिका पांडेय,सर्वेश श्रीवास्तव,के के पांडेय,विशाल,उपेंद्र उपाध्याय,रविंद्र श्रीवास्तव,महेश्वरानन्द,विवेकानंद,अमन, शिवम्,यशपाल, संतोष, अमित,प्रदीप (भंडारी),सुरेंद्र चौरसिया,राजाराम,श्रवण कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। राम प्रसाद त्रिपाठी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी भक्तों, कार्यकर्ताओ और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
