मालगाड़ी के डिब्बे में लगी भीषण आग, फायर टीम ने पाया काबू

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फिरोजाबाद। लाइनपार थानाक्षेत्र अन्तर्गत गांव रूपसपुर के पास बुधवार शाम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर एक मालगाड़ी के डिब्बे में भीषण आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

टूंडला से कानपुर की ओर एक मालगाड़ी जा रही थी। मालगाड़ी बुधवार शाम जैसे ही गांव रूपसपुर के पास पहुंची तभी इसके एक डिब्बे में अचानक आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।

जन चौपाल में मेयर ने सुनी समस्याएं, जनता बोली तीन दिन से नहीं उठा कूड़ा ये खबर भी पढ़े : जन चौपाल में मेयर ने सुनी समस्याएं, जनता बोली तीन दिन से नहीं उठा कूड़ा

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस के साथ-साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की।

कॉलेज गई छात्रा बेहोशी की हालत में खेत से बरामद, इलाज के दौरान हुई मौत। ये खबर भी पढ़े : कॉलेज गई छात्रा बेहोशी की हालत में खेत से बरामद, इलाज के दौरान हुई मौत।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडे ने बताया कि मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लगी थी। जिसमें चार पहिया वाहन लदे थे। आग लगने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर डीएफसी का एक रूट अस्थायी रूप से बाधित किया गया। हालांकि, दूसरे रूट पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहा।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद जांच तेज,7 करोड़ के शिक्षा घोटाले में लखनऊ पहुंची सीबीआई ये खबर भी पढ़े : हाईकोर्ट के आदेश के बाद जांच तेज,7 करोड़ के शिक्षा घोटाले में लखनऊ पहुंची सीबीआई

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

लखनऊ। भारत की गुणवत्ता अवसंरचना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पहले स्वदेशी प्रमाणित संदर्भ सामग्री...
उत्तर प्रदेश 
आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सा को मिला त्वचा रोग विशेषज्ञ

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में अब त्वचा रोग विशेषज्ञ के तैनात होने से खाल संबंधी रोगों को...
उत्तर प्रदेश 
ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सा को मिला त्वचा रोग विशेषज्ञ

डीपीआरए प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक से की मुलाकात

गजट नोटिफिकेशन के आधार पर संशोधन की मांग
उत्तर प्रदेश 
डीपीआरए प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक से की मुलाकात

लोहिया संस्थान में पहली बार आईपीसी प्रक्रिया सफल

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग ने फेफड़ों के कैंसर एवं अन्य घातक रोगों से...
उत्तर प्रदेश 
लोहिया संस्थान में पहली बार आईपीसी प्रक्रिया सफल

तहसील के अधिकारी एक्सप्रेसवे में व्यस्त, आम फरियादी हुआ पस्त!

लेखपाल राजस्व निरीक्षक भी प्रत्येक गांव में किसानों से मांग रहे सहमति