दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर, जनपद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा* के निकट पर्यवेक्षण में *थाना महुली पुलिस* द्वारा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर में वांछित अभियुक्त नाम पता 01. दिनेश कुमार पुत्र पल्टू निवासी वार्ड नं0 10 राजीव नगर नगर पंचायत हरिहरपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 17.06.2026 को राजघाट पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि 16.06.2026 को वादिनी द्वारा थाना महुली उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी के साथ जबरन दुष्कर्म करने तथा धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना महुली पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
